hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम पुलिस द्वारा नाबालिग से संबंधित गंभीर प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम  धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र बघेल एवं  पंकज पटेल तथा डीएसपी  आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में महिला थाना कवर्धा की टीम ने नाबालिग से जुड़े गंभीर प्रकरण में आरोपी जगत बांधे को गिरफ्तार किया।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिग पीड़िता द्वारा महिला थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि आरोपी जगत बांधे ने बहला-फुसलाकर उसका विश्वास जीता और लंबे समय तक मानसिक तथा शारीरिक शोषण करता रहा। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

महिला थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 49/2025 के अंतर्गत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया गया। पीड़िता और गवाहों के कथन, चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाया गया, जिसके बाद आरोपी जगत बांधे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम गौरमाटी को दिनांक 06.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक भुनेश्वरी राठौर के नेतृत्व में उप निरीक्षक, आरक्षकगण एवं महिला स्टाफ की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है और आवश्यक साक्ष्यों के संकलन हेतु न्यायिक अभिरक्षा की मांग की गई है।

कबीरधाम पुलिस महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर सख्ती और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित पोस्ट

जातिसूचक गाली गलौज बलवा कर मारपीट करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार ,घटना में प्रयुक्त आलाजरब पत्थर व डंडा को किया गया जप्त।

hindmedianews

महुए की अवैध शराब बिक्री कर रहे युवक को पंडरिया पुलिस ने धर दबोचा,34,2 के तहत की कार्यवाही

hindmedianews

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, लेकिन कई केंद्रों में ताला—प्रबंधक और ऑपरेटर हड़ताल पर

Sakshi Bansod

*जे.एल.एम. इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन हुए शामिल*

Chunesh Sahu

संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों पर कबीरधाम पुलिस की पैनी नजर, पंडरिया थाना क्षेत्र में 17 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई

hindmedianews

गणेश प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल, आस्था को ठेस पहुंचाने का था मामला

hindmedianews