hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

जातिसूचक गाली गलौज बलवा कर मारपीट करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार ,घटना में प्रयुक्त आलाजरब पत्थर व डंडा को किया गया जप्त।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बलौदा बाजार/ भाटा पारा ग्रामीण: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आई के एलेसेला द्वारा गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए है जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा श्री के बी द्विवेदी के नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा जातिसूचक गाली गलौज कर मारपीट करने वाले सभी 11 आरोपियों को गिरफतार किया गया है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विनय कुमार अनंत पिता सुरेश कुमार अनंत निवासी ग्राम सीनोधा थाना भाटापारा ग्रामीण का दिनांक 09.04.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08-04-2021 के 22.30 बजे गांव के बाबूराम यदु प्रकाश यदु,उदय राम यादव, छन्नू यदू, जोहन यदु ,रोहित यदु, मनहरण यदु, मारखडेय यदु ,देव कुमार यदु, देवलाल यदु ,पोषण यदु सभी लोग मिलकर प्रार्थी एवं समाज के लोगों को अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडा एवं पत्थर से मारपीट कर इसे एवं आशीष ओगरे, श्रीमती शोभा भारती एवं अन्य लोगों को चोट पहुंचाई की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 128/ 2021 धारा 147 148 149 294 506 323 427 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान प्रार्थी के पेश करने पर जाति प्रमाण पत्र जप्त कर प्रकरण में 3(१)(ध), ३(२)(५-क) अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा जोड़ी जाकर आरोपीयान सरकार को तलब कर पूछताछ करने से जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त लाठी डंडा एवं पत्थर को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना सबूत पाए जाने से आज दिनांक २०.07.2021 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है उक्त अभियुक्त गणों को कल दिनांक 217 2021 को माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय बलोदा बाजार के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जाता है।प्रकरण में विवेचना जारी है।

आरोपियों का नाम  :-
1 बाबूराम यदु पिता अंतराम यदु उमर 65 वर्ष
2. प्रकाश यदु पिता बाबूराम यदु उम्र 27 वर्ष
3. उदय राम यदु पिता खोरबाहरा यदु उमर 35 वर्ष
4. छन्नू यदु पिता रंगनाथ यदु उमर 62 वर्ष
5. जोहन यदु पिता टेकराम यदु उम्र 28 वर्ष
6. रोहित यादव पीता टेकराम यदु उम्र 26 वर्ष। 7. मनहरण यदु पिता टिगलू यदु उम्र 50 वर्ष
8. मारखडेय यदु पिता रंगनाथ उम्र 75 वर्ष। 9. देव कुमार यदु पिता मार्खडेय यदु उम्र 22 वर्ष
10. देव लाल पिता मारखडेय यदु उम्र 35 वर्ष
11. पोषण यदु पिता जेठू राम यदु कुमार 36 वर्ष
सभी निवासी ग्राम सिनोधा थाना भाटापारा ग्रामीण।

संबंधित पोस्ट

नील कंठ को खतरा,हाई कमान के बुलावे पर अर्जुन तिवारी पहुंचे दिल्ली,क्या नीलकंठ को बदले जाने की संभावना

hindmedianews

प्रदेश महामंत्री जसबीर सिंग चावला एवं प्रदेश सचिव के. ज्योति ने बालोद में आम आदमी पार्टी का लिया बैठक.. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से किया मुलाकात,,

Chunesh Sahu

पंडरिया विकासखंड के वार्ड क्रमांक 6, 10 और ग्राम धोबघट्टी कंटेन्मेंट जोन घोषित ।

hindmedianews

नगर पंचायत चिखलाकसा में राजस्व विभाग का नया कारनामा

Chunesh Sahu

थाना चिल्फी क्षेत्रान्तर्गत आरोपी संजय उर्फ संजु साहू निवासी पथर्रा कोे आम जनता को रूपये पैसे का लालच देकर अंकों पर कागज एवं मोबाइल मे सट्टा पट्टी लिखते किया गया गिरफ्तार

rakeshbhaskar

जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ग्राम मनकी के मानस गान प्रतियोगिता सम्मेलन में की शिरकत*

Chunesh Sahu