hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

सुखनंदन महाविद्यालय में ‘पहल’ कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के द्वारा जिला मुंगेली में चलाए जा रहे पहल जागरूकता अभियान के तहत सुखनंदन महाविद्यालय के 135 छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, नशामुक्ति और युवा सशक्तिकरण की दी गई जानकारी
सुखनंदन महाविद्यालय, मुंगेली में शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से ‘पहल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति (ब्राउन शुगर), तथा युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आभा चौबे ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रहकर सामाजिक, मानसिक और नैतिक रूप से भी मजबूत बनना होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता शैलजा स्वामी (बिलासपुर) रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड जैसी घटनाओं से सावधान रहने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि आज सबसे अधिक अपराध साइबर माध्यम से हो रहे हैं, इसलिए युवाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
शत्रुहन खूंटे (एएसआई, साइबर) ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें। एवं यातायात सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल एवं गति सीमा का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं अधिकांशतः लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। और नशा मुक्ति (विशेषकर ब्राउन शुगर) पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देता है और इससे न केवल व्यक्ति बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने साइबर अपराध, नशा, और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।

इस अवसर पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली से राजेश कुमार बंजारे, दुर्गेश यादव एवं महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकगण एवं समस्त छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना रहा, जो पूरी तरह सफल रहा।

संबंधित पोस्ट

पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने ‘अमृत मित्र’ समूह को सौंपे पीपीटी किट*

Chunesh Sahu

दिल्ली पब्लिक स्कूल मे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया….!

धनेश को कलेक्टर जनदर्शन में मिला न्याय, जनचौपाल में दिया था आवेदन

hindmedianews

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले को दी 173 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यो की सौगात* राम चरित मानस वितरण समारोह में शामिल हुए, सी एम,

Chunesh Sahu

*धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर गबन करने वाले आरोपी को फास्टरपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

rakeshbhaskar

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ ब्लॉक ईकाई गुंडरदेही की बैठक संपन्न

Chunesh Sahu