hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मौसम

छत्तीसगढ़ में मौसम का पलटवार , प्रदेश में ठंड की रफ्तार थमी, तापमान में बढ़ोतरी शुरू — जानिए कब फिर करवट लेगा मौसम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव अचानक धीमा पड़ने लगा है और मौसम ने एक बार फिर पलटी मार दी है। पिछले एक सप्ताह से रात और सुबह के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत मिलती रहेगी।

पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण नमी कम हुई है और वातावरण में गर्माहट बढ़ने लगी है। दिन में हल्की गर्मी का अहसास भी बढ़ सकता है।

प्रदेश के तापमान की बात करें तो जगदलपुर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा और उत्तर छत्तीसगढ़ में सुबह-शाम हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 72 घंटों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन उत्तर भारत की ठंडी हवाएं दोबारा सक्रिय होती हैं तो सप्ताहांत तक तापमान फिर गिर सकता है।

फिलहाल, ठंड ने ब्रेक लगा दी है और प्रदेशवासियों को कुछ दिनों के लिए राहत मिलती रहेगी।

संबंधित पोस्ट

गृह मंत्री के जिले,पंडरिया विधानसभा में बेखौफ जुआ,प्रशासन मूकदर्शक

hindmedianews

आदिवासी भूमि की अवैध बिक्री का मामला उजागर शिकायतकर्ता हरिशंकर मरकाम ने कलेक्टर से की कठोर कार्रवाई की माँग

Chunesh Sahu

विधानसभा स्तरीय स्वास्थय पंचायत सम्मलेन में सम्मानित हुए पूर्व सरपंच बिरेतरा 

Chunesh Sahu

सियासी जंग:कांग्रेस समर्थकों के आपत्तिजनक पोस्ट पर विवाद 

hindmedianews

22 साल पहले बस्तर आई बहुओं से माँगे जा रहे माता–पिता के प्रमाण, नई प्रक्रिया ने बढ़ाई परेशानी

Sakshi Bansod

भारी संख्या में कांग्रेस का हाथ थाम रहे जनता, अकबर भाई की बढ़ रही चाहने वालों की संख्या

hindmedianews