hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

कलेक्टर ने किया मुंगेली नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

फल-होटल संचालकों को दी डस्टबिन रखने की सख्त हिदायत, जीवन बस सर्विस पर लगा जुर्माना

मुंगेली, स्वस्थ मुंगेली के संकल्प को साकार करने की दिशा में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज मुंगेली नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर सफाई के मानकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फल दुकान एवं होटल संचालकों को डस्टबिन रखने एवं कचरा नगर पालिका के वाहनों में ही डालने की समझाइश दी।
कलेक्टर ने बस स्टैंड पहुंचकर वहां की स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने बस संचालकों और ड्राइवरों को भी सफाई बनाए रखने के संबंध में समझाइश दी। इसी क्रम में, उन्होंने जीवन बस सर्विस की बस के आस-पास गंदगी पाए जाने और सफाई नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यात्री सुविधाओं और स्वच्छता के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने और उसे केवल नगर पालिका के कचरा वाहनों में ही डालने तथा स्वच्छता के प्रति शहरवासियों को जागरूक करने के संबंध में नगर पालिका अधिकारी को लगातार मुनादी कराने के निर्देश दिए।

 

संबंधित पोस्ट

गुंझेटा में भी मनाई गई 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सह योगाभ्यास 

hindmedianews

मुरुम के नाम पर कितना खर्च? जानकारी मांगते-मांगते पहुंच गए राज्य सूचना आयोग तक….!

अजय महंत

रणवीरपूर में महिला समूह के लिए विकसित होगा सामुदायिक खेती-बाड़ी

hindmedianews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात में शिकायत पर थानेदार का तबादला असर कुछ भी नही ,जुआ चरम सीमा पर।

hindmedianews

IPS transfer ब्रेकिंग: *धमतरी के नए एसपी होंगे आंजनेय वार्ष्णेय…* *प्रतिनियुक्ति से लौटे अमरेश कुमार मिश्रा को रायपुर का नया आईजी…* , देखें लिस्ट

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ के वनो मे आतंकवाद खात्मे कि ओर

Sakshi Bansod