hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

दीपावली पर जीव दया व आत्म पूजा का संदेश लेकर केडीवी मिशन ने दृष्टिहीन बच्चों संग मनाई मानवता की दीपावली

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े

कबीरधाम।प्रकाश पर्व दीपावली जहां एक ओर दीपों की जगमगाहट से संसार को आलोकित करती है, वहीं दूसरी ओर केडीवी मिशन जिला कबीरधाम ने इस दीपावली को मानवता, करुणा और सेवा की भावना के साथ मनाकर एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

मिशन के तत्वावधान में शासकीय दृष्टिहीन एवं मूकबधिर विद्यालय, ग्राम सिघनपुरी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मिशन के प्रतिनिधियों एवं आमिन माता महिला मंडल ने एक दिन के लिए इन नन्हे मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। दीपों की रौशनी के साथ जीव दया और आत्म पूजा के भाव से बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया तथा उन्हें स्नेह, अपनापन और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन और संयोजन केडीवी मिशन जिला कबीरधाम के नेतृत्व में हुआ, जिसमें राज्य उप महिला प्रतिनिधि श्रीमती खिलेश्वरी साहू, जिला प्रतिनिधि श्री रोशन साहू, जिला उप प्रतिनिधि श्री दानीदास माणिकपुरी, जिला युवा प्रतिनिधि श्री ब्रह्मा पटेल, जिला महिला प्रतिनिधि श्रीमती लक्ष्मीन साहू, जिला परोपकारी प्रतिनिधि श्री गोवर्धन साहू, जिला सलाहकार महंत श्री अमृतदास साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मिशन सलाहकार श्री ईश्वरी साहू, तथा महंत तुलसी साहेब उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित श्री दिलीप साहू ‘बाड़ा’ ने कहा कि “दीपावली का सच्चा अर्थ केवल घरों को रौशन करना नहीं, बल्कि उन चेहरों पर मुस्कान लाना है जो समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग से जुड़े हैं। केडीवी मिशन ने हमेशा मानवता को सर्वोपरि माना है और यह सेवा कार्य उसी दिशा में एक कदम है।

श्री दिलीप साहू की प्रेरणा और मार्गदर्शन से मिशन के कार्यकर्ताओं ने अत्यंत अनुशासन और समर्पण के साथ पूरे आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने बच्चों के बीच समय बिताया, उन्हें मिठाई और दीप भेंट किए तथा अपने स्नेह से वातावरण को भावुक बना दिया।

इस दौरान सुदर्शन साहू, शीशुपाल, नरेंद्र मानिकपुरी, जलेश्वर साहू, कालीदास, उमराज पटेल, टुम्मन साहू, जगेलाल, चुरावन साहू सहित अनेक समाजसेवी, मिशन कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आने वाले समय में भी समाज के वंचित, दिव्यांग और जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए केडीवी मिशन इसी प्रकार आगे बढ़ता रहेगा।

यह सेवा कार्य 14 अक्टूबर 2025 को ग्राम सिघनपुरी, जिला कबीरधाम में सम्पन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

सरगुजा मैनपाट नर्मदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आपको लगेगी प्राइवेट हॉस्पिटल

hindmedianews

तपती धूप के बावजूद अत्यधिक भीड़ देखकर मंत्री व विधायक हुए गदगद

hindmedianews

परिचित ऑटो चालक के साथ गई स्कूली शिक्षिका, पति से मांगी पांच लाख की फिरौती, गिरफ्तार

Sakshi Bansod

सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम सतमरा में किया गया सफाई अभियान,,

Chunesh Sahu

एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली में प्रवासी प्रभारियों का भव्य सम्मान समारोह

Sakshi Bansod

कलेक्टर ने राज्य शासन की उपलब्धियों पर आधारित एलईडी वेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया 

hindmedianews