सरगुजा / मैनपाट : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां आपको लगेगी कि हम प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं वर्तमान में कायाकल्प के प्रभारी डॉ अनीश कुमार साह और उनकी टीम लोगों को सही समय पर व्यवस्थित सुविधा दिलाने के लिए काम कर रही है जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी .एस. सिसोदिया के निर्देशानुसार सभी वार्ड एक नए रूप में देखने को मिल रहे हैं जहां मरीजों ने कहा यह हॉस्पिटल हम को ऐसा लग रहा है कि हम अंबिकापुर के प्राइवेट हॉस्पिटल मे इलाज करा रहे हैं हमें किसी प्रकार कि कोई परेशानी नहीं नर्मदापुर कि सुविधा को लेकर कई ग्राम पंचायत नजदीकी हॉस्पिटल ना जाकर नर्मदापुर 20 से 25 किलोमीटर सफर कर आ रहे है और अपना बेहतर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
टीम के द्वारा हॉस्पिटल को रंग रोगन ,साफ सफाई, गार्डनिंग का कार्य मेडिकल ऑफिसर से लेकर चतुर्थ कर्मचारी कायाकल्प रूप दे रहे हैं वही स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का रखरखाव साफ-सफाई व उच्च गुणवत्ता कायम रखने कायाकल्प योजना संचालित की गई है । इस योजना के तहत प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाले को 20लाख दूसरे को 10 लाख व तीसरे को 2 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा ।
पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में एक हिस्सा लेने के लिए नर्मदा पुर स्वास्थ्य केंद्र अपनी दांव लगा दी है चयनकर्ताओं को रिझाने के लिए नर्मदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कायाकल्प प्रभारी डॉ. अनीश कुमार साह और उनकी टीम अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
जिसमें इमरजेंसी वार्ड ,जनरल वार्ड, पीएनसी वार्ड ,डिलीवरी वार्ड एक नए रूप में देखने को मिल रहे ।