
कवर्धा : शासकीय आईटीआई पंडरिया में लेखापाल पर पदस्थ तथा वर्तमान में संसदीय सचिव डॉ रश्मि सिंह महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के निज सहायक दिनेश नामदेव को कॉमर्स विषय मे मैट्स विश्विद्यालय रायपुर द्वारा पीएचडी उपाधि प्रदान की गई है।
श्री नामदेव द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी दूरसंचार कंपनियों के कर्मचारियों की कार्य गुणवत्ता एवं अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन, छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संदर्भ में डॉक्टर श्वेता देवांगन सह प्राध्यापक के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण किया।







