hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री जितेंद्र कुमार साहू रक्तवीर को विभूति अलंकरण सम्मानित किया गया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 राष्ट्र व समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत 100 विभूतियों को वक्ता मंच ने किया सम्मानित 

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री जितेंद्र कुमार साहू रक्तवीर को विभूति अलंकरण सम्मान से किया गया अभिनन्दन

  प्रदेश की सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा 16 अप्रैल को राजधानी के वृंदावन सभागृह में संपन्न विभूति अलंकरण समारोह में समाज की बेहतरी के लिये कार्यरत 100 व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा थे । अध्यक्षता विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने की । विशिष्ट अतिथि सुधीर शर्मा , एच सी डेहरे एवं रुकमणि रामटेके थे । वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि रायपुर , भिलाई , धमतरी , राजिम , गरियाबंद , राजनंदगांव व बालोद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही संस्थाओ व व्यक्तियों का इस अवसर पर अभिनंदन किया गया । मुख्यत : खेल, शिक्षा , राजनीति ,चिकित्सा ,पत्रकारिता , लेखन , समाज सेवा , शिक्षा ,साहित्य , कला,संस्कृति , गायन , वादन , रक्तदान व आध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया । 

सम्मान के इस कड़ी में श्री जितेंद्र कुमार साहू रक्तवीर 29बार रक्तदान AB+ रक्तदाता,रक्तमित्र, रक्तवीर को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु विभूति अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया l

उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच द्वारा प्रतिवर्ष विभूति अलंकरण समारोह के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रदेश की प्रतिभाओ का सम्मान किया जाता है । आज इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि सम्मानित हो रहे लोगो के मानवता से परिपूर्ण कार्यों के कारण ही प्रदेश की अलग पहचान बनी हुई है । आज इस अवसर पर राजेश पराते , शुभम साहू , विवेक बेहरा , प्रगति पराते , यशवंत यदु , डा इंद्रदेव यदु , हरिशंकर सोनी , लीलाराम साहू , दुष्यंत साहू , मिनेश साहू , विकास कश्यप , मोहन निषाद , कुलदीप चंदेल , संजय साहू , कुमुद लाड , डॉ कमल वर्मा , ज्योति शुक्ला सहित पूरी टीम वक्ता मंच उपस्थित थी । कार्यक्रम के दौरान शहर की बाल प्रतिभाओ ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

संबंधित पोस्ट

Chunesh Sahu

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पंडरिया विधानसभा में लगाएं जाएंगे 51,000 पौधे,विधायक भावना बोहरा ने शुरू की मुहिम

hindmedianews

सहकारी शक्कर कारखाना में हुई श्रमिक मौत को गंभीरता से लिया कलेक्टर ने, घटना की हर पहलू को जांच करने के दिए निर्देश

hindmedianews

*सांसद भोजराज नाग ने जिला प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार, कहा- “जनता को गुमराह न करें अधिकारी”*

Chunesh Sahu

राम को सिर्फ मानने वाले नही राम की मानने वाले बने,उनके आचरण को जीवन में उतारे:- विदुषी अंजली आर्या

hindmedianews

एकलव्य आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन अब 30 मई तक आमंत्रित

Chunesh Sahu