hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात में शिकायत पर थानेदार का तबादला असर कुछ भी नही ,जुआ चरम सीमा पर।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

संवाददाता : अजय जांगड़े

कबीरधाम / पंडरिया : अनुविभाग पंडरिया क्षेत्र में इन दिनों जुआ का खेल वनांचल क्षेत्र से लेकर शहर तक संचालित हो रहा है । यह जिंदगी मौत , परिवार को घर से बे घर कर देने वाला यह खेल के संचालन करने वाले लोग भक्षक बन बैठे अधिकारियों के सह से चला रहे अपने अवैध कारोबार । जानकारी के लिए बताते चले लाखों रुपए लेकर लोग कम समय में अधिक धन अर्जित करने के इच्छा रूपी लालसा से इस जुआ का खेल के चपेट में आते जा रहे हैं ,भोले भाले लोग भी हो रहे इसका शिकार और लग रहे काल के गले । इतिहास गवाह है महाभारत से भी यह देखा जा सकता है कि जुआ सर्वनाश के अन्धकार के अलावा कुछ नहीं ।
लेकिन यहां पर किसे क्या चिंता , ज्ञात हो कि सीएम भूपेश बघेल की भेट मुलाकात अर्थात जन चौपाल में इसी जुए का खेल की शिकायत पर पूर्व थाना प्रभारी का तबादला हुआ है । कार्यवाही नहीं होने पर यह स्पष्ट बया हो रहा है कि वर्तमान थाना प्रभारी मुखबिरी सूचना तंत्र कमजोर होने की परिचायक है।
आखिर कब तक चलता रहेगा ये कारनामा अधिकारी मौन क्यों ? नेता शांत क्यों ? मामला है तो क्या आखिरकार इस खेल के चक्रव्यूह को तोड़ पाने में इतनी अश्मर्थता क्यों ? रुपयों पैसे का दाव लगाने वालों की यानी जुआ खेलने वाले छोटे छोटे गिरोह को दौड़ा दिया जाता जो किसी तालाब के किनारे या गांव नगर में हो रहा होता मात्र खाना पूर्ति कार्यवाही दिखाने के नाम से लेकिन जहां वन परिक्षेत्र और घरों में लाखों की रकम से चल रहे जुआ को पकड़े जाने का कोई दावा या कार्यवाही नहीं । इस खेल में खिलाड़ी लोगों की संख्या लगभग 50 से ऊपर और खेल में लगाए जाने वाले दाव की रकम एक करोड़ रुपए की गणना के आस पास रहता है ।
जुए का अड्डा में खेलाने वाला माला माल तो हो जाता ही होगा लेकिन वही कमिशन पाने वाले अधिकारी भी हो रहे गद गद।

अगर ड्रोन कैमरा का मदद लिया जाए तो संभवत: इस समाचार में लिखे तथ्यों को जाना सकता है ।
अब तो देखना यह है कि क्या सच में विभाग शख्ती से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम होता है कि नहीं ।

संबंधित पोस्ट

गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में मंत्री ने फहराया ध्वजा,पर भिक्षा वृत्ति पर नहीं लगा विराम,तिरंगे की शान पर अव्यवस्था की छाया

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस का नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार जारी, उड़ीसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी की गिरफ्तारी

Sakshi Bansod

*संविधान दिवस पर नगर पंचायत गुंडरदेही में राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की शपथ*

Chunesh Sahu

छग को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मुहिम छेड़ी, रत्नावली कौशल 

hindmedianews

सन राइस इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल में मनाई गई वार्षिक उत्सव।

hindmedianews

लिमोरा में आकार ले रहा भारत का पहला 64 योगिनी मंदिर

Chunesh Sahu