hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

गुंझेटा में भी मनाई गई 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सह योगाभ्यास 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कुंडा- विकास खण्ड पंडरिया अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुंझेटा में G-20 समुदायिक जन भागीदारी के तहत 21 जून 2023 को 9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन *वसुधैव कुटुंबकम* मानवता के लिए योग विषय पर, घरेलू टैगलाइन “हर आंगन योग” विषय पर आयोजित किया गया। 
            शिक्षक भरत डोरे में बताया की विश्व योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। वहीं भारतीय परंपरा के अनुसार ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है. सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए असरदार है. इस कारण प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 
            सफलता तीन चीजों से से मिलती है धन, प्रसिद्धि और मन की शांति. धन और प्रसिद्धि पाना आसान है लेकिन मन की शांति पाने के लिए सबसे बड़ा हथियार है योगाभ्यास है।
             इंटरनेशनल योगा डे प्रतिवर्ष एक विषय को लेकर आयोजन किया जाता है। इस वर्ष का विषय *मानवता* के लिए योग थीम को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुनिया के लोगों को योग के जरिए कई भौतिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से योग दिवस मनाया जाता है। 
            इस आयोजन में जनप्रतिनिधिगण, सफाई कर्मचारी, रसोईया, स्कूली छात्र-छात्राएं, शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमती शैल सोयाम, शिक्षिका श्रीमती इंद्राणी सत्यम, राहुल चंद्राकर, मनीषा मंगेशकर, जला यादव,उर्वशी निर्मालकर,एस एम सी अध्यक्ष नरतू यादव सहित ग्रामीण युवा छात्र और किशोरी बालिकाएं उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

बैगलेस डे पर प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे ने दिए छात्रा – छात्राओं को क्राफ्टकला की शिक्षा 

hindmedianews

नक्सलियों ने बीयर बॉटल में लगा रखा था IED, जवानों ने बरामद कर किया नष्ट

Sakshi Bansod

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 3 जनवरी को

Chunesh Sahu

सड़क नहीं, गड्ढों का समुन्दर हैं सेंदुरगढ!सरपंच साहब गहरी नींद मे, ग्रामीण भुगत रहें सजा…..!

समय-सीमा में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें-कलेक्टर श्री शर्मा

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा ने ₹3.41 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

hindmedianews