hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बैगलेस डे पर प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे ने दिए छात्रा – छात्राओं को क्राफ्टकला की शिक्षा 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम / पण्डरिया : विकास खंड अंतर्गत बिरकोना संकुल में संचालित शास. प्राथ. शाला- केशलीगोड़ान में प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे द्वारा छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के तहत प्रत्येक शनिवार बैगलेस डे पर गतिविधि आधारित शिक्षण में अकादमिक दायित्व निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आज क्राफ्ट कला की शिक्षा दी गई। बच्चे गतिविधि आधारित शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बहुत ही सुन्दर कलाकृतियों का निर्माण करते हुए नजर आए। आज स्कूली बच्चों ने कागज एवं पुट्ठे पर गतिविधि करते हुए तिरंगा बैच निर्माण, सजावटी सामाग्री निर्माण,मानव आकृति निर्माण, गुलदस्ता निर्माण खराब चीजों का बेहतर उपयोग करते हुए कबाड़ से उपयोगी बनाकर काफी आनंदित महसूस कर रहे थे। प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे द्वारा सहयोगी शिक्षकों सत्येन्द्र नाथ प्रताप सिंह चांदसे एंव श्रीमती लता चांदसे की सहभागिता लेते हुए शिक्षण को रोचक बनाने स्कील डेवलपमेंट, हस्तकला, क्राफ्ट कला, ड्राइंग पेंटिंग, अभिनय, खेल गतिविधियां, सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण, आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग,सजावट, आकर्षक प्रिंट रिच वातावरण निर्माण, वृक्षारोपण, योग शिक्षा के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है।

संबंधित पोस्ट

24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल के आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

rakeshbhaskar

हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, दूरदर्शी नेतृत्व, समावेशी राजनीति और जनकल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प की जीत है : भावना बोहरा

hindmedianews

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल पुनः प्रारंभ कराने की मांग को लेकर ABVP धमतरी के कार्यकर्त्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Chunesh Sahu

सन राइस इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल में मनाई गई 17 वी वार्षिक उत्सव

hindmedianews

भीषण गर्मी में राहत का सहारा बना पियाऊ घर प्रेस क्लब गंडई की पहल, राहगीरों को मिल रहा शुद्ध व ठंडा पेयजल

Sakshi Bansod

पूर्ण हो चुके कार्यों का ग्राम पंचायतों से शीघ्र कराएं प्रमाणीकरण : कलेक्टर जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में जलजीवन मिशन की कार्य-प्रगति की हुई समीक्षा 

Chunesh Sahu