hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, दूरदर्शी नेतृत्व, समावेशी राजनीति और जनकल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प की जीत है : भावना बोहरा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ़, हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। हरियाणा विधानसभा में पूर्ण बहुमत के साथ जितने और जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपार समर्थन मिला है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने हरियाणा में भाजपा की जीत और जम्मू कश्मीर में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा जी, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी और समस्त भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

 

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और जम्मू कश्मीर में भाजपा को मिले अपार जनसमर्थन, भारतीय जनता पार्टी की समावेशी राजनीति और जनकल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प की जीत है। यह जीत भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को समर्पित हैं जिन्होंने पार्टी के प्रति दिन रात एक करके कड़ी मेहनत की। हरियाणा में 90 में 48 सीटों पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही तो वहीं जम्मू कशमीर में भी भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यह सभी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल नीतियों और योजनाओं से संभव हुआ है।

 

भावना बोहरा ने आगे कहा कि “भाजपा की रीती ही राष्ट्र प्रथम की नीति है” और प्रधानमंत्री जी के पिछले 10 से अधिक वर्षों के कार्यकाल में जनता ने इसे देखा है। एक समय था जब केवल योजनाएं बनाई जाती थी लेकिन वो कागजों तक सिमित रहती थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देशवासियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, हमारा देश विकसित भारत के पथ पर अग्रसर हो रहा है। हरियाणा की जनता ने भी भाजपा की इसी नीति, विकास कार्यों और जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ मिलने एवं भाजपा के प्रति विश्वास जताते हुए अपना जनाधार दिया और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई। विपक्षियों ने कई आरोप-प्रत्यारोप लगाएं लेकिन भाजपा ने हमेशा सत्य के साथ अपने सिद्धांतों पर अमल किया, हरियाणा की जनता से जो वादा किया गया वो भाजपा ने पूरा किया, यही वजह है की हरियाणा के इतिहास में आज तक किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।

 

उन्होंने आगे कहा कि यह सभी पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की नीतियों एवं देश के विकास के साथ ही अन्त्योदय के लक्ष्य के साथ भाजपा सरकार के कार्यों पर जनता का विश्वास है। यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में हुए विकास के प्रति जनता-जनार्दन के अटल विश्वास की जीत है। सेवा, सुशासन और विकास का संकल्प लेकर ‘अंत्योदय’ के प्रण एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने के साथ उनके आत्मविश्वास को नए पंख देने भाजपा प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में हरियाणा विकास की नई ऊँचाइयों को जरुर छुएगा। इस चुनाव में हरियाणा की जनता ने जातिवाद, परिवारवाद व तुष्टिकरण को नकार कर विकासवाद और राष्ट्रवाद को चुना है। यह जीत हरियाणा के जन-जन की जीत है, जिसके लिए मैं समस्त हरियाणावासियों और देवतुल्य कार्यकर्ता साथियों को बधाई देती हूँ।

संबंधित पोस्ट

कवर्धा में दो इंडियन बायसन का करंट लगाकर शिकार पांच आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग में हड़कंप 

Sakshi Bansod

*पूर्व विधायक की गुंडागर्दी को सहन नहीं करेगा भाजयुमो कल करेगा पुतला दहन*

Chunesh Sahu

समाजसेवी कोमल संभाकर सतनामी समाज के सम्मान समारोह में हुए शामिल, युवाओं को दी प्रेरणा

Chunesh Sahu

श्री गणेश उत्सव महाराष्ट्र मंडल भिलाई सेक्टर. 4. मे संगीत संध्या कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ..

Chunesh Sahu

*बिजली बिल के बोझ को कम करने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना* 

Chunesh Sahu

भोरमदेव महोत्सव 2023 की तैयारियां जोरो पर, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने महोत्सव के तैयारियों का जायजा लिया

hindmedianews