hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

समाजसेवी कोमल संभाकर सतनामी समाज के सम्मान समारोह में हुए शामिल, युवाओं को दी प्रेरणा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

समाजसेवी कोमल संभाकर सतनामी समाज के सम्मान समारोह में हुए शामिल, युवाओं को दी प्रेरणा

बागबाहरा। सतनामी समाज के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र सम्मान समारोह में धमतरी के युवा समाजसेवी कोमल संभाकर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। यह कार्यक्रम महासमुंद जिले के बागबाहरा में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

 

इस आयोजन में समाज के उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शैक्षणिक, प्रतियोगी परीक्षाओं या सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। साथ ही, समाज के अधिकारी व कर्मचारी वर्ग को भी उनकी सेवा और समर्पण के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि पहुंचे समाजसेवी कोमल संभाकर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा सतनामी समाज ने सदैव समरसता, शिक्षा और संघर्ष की प्रेरणा दी है। यह सम्मान समारोह केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों का नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक चेतना और सामाजिक एकता का उत्सव है।

 

उन्होंने आगे युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा, अनुशासन और आत्मबल के सहारे समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने में अपनी भूमिका निभाएं। कोमल संभाकर ने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन से जुड़े संघर्षों की मिसाल देते हुए बताया कि सामान्य परिवार से निकलकर भी अगर सोच बड़ी हो, तो मंज़िलें मिल ही जाती हैं। 

 

इस अवसर पर सतनामी समाज के कई प्रबुद्ध जन, स्थानीय पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया कलेक्टर से मांग अध्यक्ष प्रकाश वर्मा के खिलाफ

hindmedianews

विवादित भूमि पर पीएम आवास निर्माण की जांच करने पहुँचे दो व्यक्तियों पर हमला, प्रेस आईकार्ड भी तोड़ा

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने हाल ही में जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी की

Chunesh Sahu

*CG BREAKING.*-  सहायक संचालक मछली पालन गिरफ्तार: 2 करोड़ का घोटाला कर चल रही थी फरार, पुलिस ने बिलासपुर में घेराबंदी कर पकड़ा, जानें पूरा मामला

Chunesh Sahu

दो दिवसीय रीजनल रूरल वर्कशॉप का हुआ समापन

Chunesh Sahu

शिक्षा का मंदिर सनराइज पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नवोदय चयन परीक्षा में दिखाया जलवा।

hindmedianews