hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

भोरमदेव महोत्सव 2023 की तैयारियां जोरो पर, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने महोत्सव के तैयारियों का जायजा लिया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
 कवर्धा, छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, पुरात्तविक, धार्मिक, पर्यटन और जन आस्था का केन्द्र के नाम से आयोजन होने वाले भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां जोरो पर है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने भोरमदेव महोत्सव 2023 की तैयारयों का जायजा लिया। भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 19 एवं 20 मार्च दो दिन का होगा। इस दो दिवसीय महोत्सव के मंच में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की छंटा देखेंगी साथ ही साथ बॉलीवुड के उभरते सिंगर भी अपनी कला की शानदार प्रस्तुति देंगे। भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन 19 मार्च को बैगा नृत्य श्री मोहतु बैगा एवं साथी, ग्राम बारपानी बोड़ला, जिले के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, श्री रजउ साहू, जरहा नवागांव बोड़ला, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, श्रीमती पूर्णश्री राउत, रायपुर ओडिसी नृत्य, श्रीमती ऋतु वर्मा, भिलाई, पंडवानी, श्री जाकिर हुसैन, कोरबा, सुगम संगीत बॉलीवुड फेम और श्री सुनील तिवारी, रायपुर, छत्तीसगढ़ी लोक गीत मुख्य आकर्षक के केन्द्र होंगे। वही दूसरे दिन 20 मार्च को समापन आयोजन में जिले के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, डॉ. नीता राजेन्द्र सिंह, खैरागढ़ कत्थक नृत्य, श्री गुरूदास मानिकपुरी, बोड़ला छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, सुश्री अंशिका चौहान, भाटापारा सुगम संगीत, पंडित गोलू दिवाना, दुल्लापुर कवर्धा लोक संगीत, सुश्री इशिता विश्वकर्मा एवं ग्रुप, मुम्बई सारेगामापा विजेता, वॉलीवुड फेम सिंगर और श्रीमती अल्का चंद्राकर, रायपुर छत्तीसगढ़ी लोकगीत की महफिल से महोत्सव का मंच सजेंगा। 
 कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आयोजन की तैयारियों के लिए अपनी पूरी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ जुटे हुए है। भोरमदेव महोत्सव के दो दिनों तक होने वाले मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन दो दिनो में मंदिर में शिव जी की विशेष श्रृंगार, भस्म आरती और रूद्राभिषेक होगे। प्राचीन सरोवर में दीप दान भी होंगे। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम कवर्धा श्री पी.सी. कोरी, बोड़ला श्री संदीप ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

*कोरोना ब्रेकिंग* *3919 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 5075 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए… देखिए जिलेवार सूची…*

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत बांधाखार से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ, जनपद सदस्य मनोज कंवर ने दी मंगलकामनाएं….!

एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली में प्रवासी प्रभारियों का भव्य सम्मान समारोह

Sakshi Bansod

*छ ग कलार महासभा एवं जिला महिला इकाई के तत्वाधान में रंग पंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह संपन्न

Chunesh Sahu

“ढाबा संचालकों पर गिरी गाज शराब पिला रहे एवं बेच रहे कितने ढाबों में पड़ी आकस्मिक रेड कर की गई त्वरित कार्यवाही…..* ,ढाबों की आकास्मिक चेकिंग कर आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही ।

Chunesh Sahu

*ग्राम मटेवा में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने बढ़ाया महिलाओं का मान*

Chunesh Sahu