
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदरराज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं नक्सली विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बाल के जवानो को लगातार सफलता मिल रही है नक्सलियों की राजधानी कहलने वाले दंतेवाड़ा क्षेत्र में कई सालों से सक्रिय दो महिला सहित एक पुरुष नक्सली ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया जिन नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया है छत्तीसगढ़ सरकार ने इन नक्सलियों पर 3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में चलाए जा रहे घर वापसी अभियान के तहत लगातार नक्सली लाल आतंक का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में जोड़ रहे हैं घर वापसी अभियान के तहत अब तक 215 इनामी सहित कुल 901 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर समाज के मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं समर्पण करने आए सभी नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 25 25 हजार रुपए दी गई





