hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़विकास

सशक्त महिला, समृद्ध समाज” की दिशा में बड़ा कदम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रणवीरपुर। महिला स्वावलंबन और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज रणवीरपुर मंडल अंतर्गत ग्राम बाजार चारभाठा में लगभग 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महतारी सदन एवं सांस्कृतिक मंच का भव्य भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

महिलाओं के स्वावलंबन की ओर बड़ा कदम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास हो रहे हैं।

महतारी सदन के माध्यम से क्षेत्र की बेटियों और महिलाओं को —रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण सुविधा कौशल विकास के नए अवसर स्वसहायता समूहों हेतु संसाधन एवं सहयोग उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की राह में मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति प्राप्त होगी सिर्फ भवन नहीं, बदलाव की शुरुआत

महतारी सदन को ग्रामीण महिलाओँ के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास का प्रमुख केंद्र बताया गया। अधिकारीयों ने कहा कि यह भवन सिर्फ एक संरचना नहीं बल्कि समाज में महिलाओं की भागीदारी, सम्मान और सम्मानजनक भविष्य की मजबूत नींव है।

कार्यक्रम में उत्साह

भूमिपूजन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, महिला समूह, छात्राएं और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को महिलाओं की प्रगति और समृद्ध समाज की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

मुख्य आकर्षण

✔ 32 लाख की लागत से महतारी सदन निर्माण

✔ सांस्कृतिक मंच की स्थापना

✔ छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

✔ महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर

संबंधित पोस्ट

जनपद पंचायत गुण्डरदेही के सीईओ ने किया निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा कराने के दिये निर्देश

Chunesh Sahu

इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी, जवानों की बढ़त , सुकमा जंगलों में भीषण मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

Sakshi Bansod

पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 13 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं का भूमिपूजन

Sakshi Bansod

कानून व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन

Chunesh Sahu

जन सहयोग और संजय बैस के सहयोग से बना सीसी रोड

Chunesh Sahu

केशलीगोड़ान के प्राथमिक विद्यालय मे हुआ तिरंगा रैली का आयोजन

hindmedianews