hindmedianews
Breaking News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

लैपटॉप चोर गिफ्तार, स्नेहा हॉस्पिटल का मामला

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम : जिले के थाना सिटी कोतवाली में प्रार्थी विजय यादव पिता नेतराम यादव निवासी भठेलाटोला द्वारा थाना आकर आज दिनांक-21.06.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्नेहा हास्पिटल कवर्धा में आटो टेकनिशिन के पद पर कार्य करता हूँ, स्नेहा हास्पिटल कवर्धा के डॉक्टर नीतिन जैन के कक्ष में रखे लेपटाप किमती 45,800 /रू को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाने में अपराध क्रमांक 419/2023 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला चोरी संबंधी होने से उक्त प्रकरण की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को थाना प्रभारी द्वारा दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल द्वारा थाने में टीम गठित कर आरोपी के पता तलाश हेतू रवाना किया। गया दौरान विवेचना के संदेही सुनील कोलसे पिता कन्हैया कोसले उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं 04 रविदास नगर कवर्धा को लेपटाप के बारे में पूछताछ करने पर लैपटॉप चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी गये लेपटाप किमती 45,800/रू को अपने कब्जे से पुलिस टीम को बरामद कराया गया, जिससे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. एम. बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सउनि – शंकरलाल टण्डन, प्र. आर. 39 बंदे सिंह मेरावी, आर. दिलहरण मरकाम, आर. बिसेन चंद्रवंशी नगर सैनिक अनिल पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग उप तहसील स्थापना की मिली स्वीकृति

hindmedianews

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर का किया शुभारंभ

Sakshi Bansod

वन्दे मातरम् पर विशेष चर्चा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की सहभागिता, विधानसभा में शिक्षक भर्ती, भ्रष्टाचार अधिकारियों पर कार्यवाही और विद्यालयों में पुस्तक वितरण का उठाया मुद्दा

hindmedianews

शहीद दिवस : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमूल्य योगदान को किया नमन

hindmedianews

गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

Sakshi Bansod

Chunesh Sahu