hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर 135 छात्रों को टाई-बेल्ट वितरित किए

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा,स्वतंत्रता दिवस की खुशनुमा पर्व के आगमन पर एक दिन ठीक पहले शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में एक सराहनीय पहल की गई है। जिसमें  विद्यालय के सभी अध्ययनरत 135 विद्यार्थियों को टाई एवं बेल्ट वितरण कर इस स्वतंत्रता दिवस की उपहार छात्र छात्राओं को दिया गया। यह नेक और सराहनीय पहल विद्यालय के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे, शिक्षिका  लता चांदसे एवं शिक्षक सत्येंद्र नाथ प्रताप सिंह द्वारा स्वयं के वेतमान से किया।

इस कार्यक्रम में एक देश प्रेम और विद्यार्थियों के मनोबल को उत्साहित तथा शिक्षा में रुचि दिलाने का कार्य करता है जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक विजयकुमार चंदेल, ग्राम पंचायत के उपसरपंच होरीलाल पंद्राम, खेल प्रशिक्षक तुलसी धुर्वे एवं पंचायत सदस्य कन्हैया धुर्वे, गणेश धुर्वे, सुंदर धुर्वे विरेन्द्र पटेल एवं कमलेश विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव लाना था। विद्यालय परिवार की इस प्रेरणादायक पहल की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

पिता की ममता और बेटे से प्रेम की अमर कहानी: पार्वती नदी किनारे मिला एक दर्दनाक मगर दिल छू लेने वाला दृश्य, पुत्र प्रेम में पिता ने खत्म कर दी अपनी जान 

hindmedianews

MBBS छात्र रोहन बांधेकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने और न्याय दिलाने हेतु स्थानीय शहर पण्डरिया में ज्ञापन व कैण्डल मार्च निकाला गया

hindmedianews

राज्य स्तरीय उल्लास मेले में शिवकुमार बंजारे के बनाए टीएलएम को प्रदर्शनी में मिला स्थान

hindmedianews

हर बेटी-बेटा को शिक्षित करना ही समाज को देगा मजबूती कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

Sakshi Bansod

*पूरे क्षेत्र में बढ़ रही है कबड्डी खेल की लोकप्रियता – डीपेंद्र साहू* *ग्राम तरसीवा में जय बजरंग कबड्डी दल व ग्रामवासियों द्वारा आयोजित कबड्डी खेल के पुरुस्कार वितरण में शामिल होकर विजयी टीमो को किया पुरुस्कार वितरण*

Chunesh Sahu

हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, दूरदर्शी नेतृत्व, समावेशी राजनीति और जनकल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प की जीत है : भावना बोहरा

hindmedianews