hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की ममता और बेटे से प्रेम की अमर कहानी: पार्वती नदी किनारे मिला एक दर्दनाक मगर दिल छू लेने वाला दृश्य, पुत्र प्रेम में पिता ने खत्म कर दी अपनी जान 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

श्योपुर ज़िले के आमलदा गांव में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। पार्वती नदी में आई बाढ़ ने गांव के दो अनमोल जीवन—राजू यादव (पिता) और शिवम यादव (पुत्र)—को हमसे छीन लिया। लेकिन जो तस्वीर सामने आई, वह केवल एक दुखद हादसे की नहीं, बल्कि एक अमर प्रेम और बलिदान की कहानी की झलक भी थी।

31जुलाई सुबह 6 बजे, ग्रामीणों को दोनों बाप-बेटे के शव खेत में एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। यह मंजर किसी भी आंख को नम कर देने के लिए काफी था। बताया जा रहा है कि दोनों खेत पर रखे पाइप संभालने गए थे, तभी अचानक बढ़े पानी की चपेट में आ गए। परसो रात से ही दोनों घर नहीं लौटे थे।

पिता ने आखिरी सांस तक अपने बेटे को बचाने की कोशिश की—उनका शव यह बयां कर रहा था कि एक पिता अपने कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए मौत से भी लड़ा। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि ममता, हिम्मत और निस्वार्थ प्रेम की मिसाल है।

गांव में शोक की लहर है, लेकिन साथ ही हर कोई इस बात को याद रखेगा कि कैसे एक पिता ने अपने बेटे को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी। यह दृश्य और कृत्य वाकई में प्रेम और करुणा को दर्शाता है।

आखिर कहां गया वह ईश्वर जो सृष्टि का रचनाकार कहा जाता है जीवन लीला ही कर डाली खत्म, न तेरा रहा न रहूंगा शब्दों चरितार्थ करता यह घटना के बाद, पिता और पुत्र की प्रेम में पिता ने संघर्ष कर दे दी जान।

संबंधित पोस्ट

20 मार्च तक बीजेपी को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, एक महीने में 6 राज्यों में चुने जाएंगे नए अध्यक्ष

Sakshi Bansod

उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी ने 44.83 लाख की लागत से बने पुलिस चौकी साकेत भवन का किया लोकार्पण

rakeshbhaskar

मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधा एक सप्ताह के भीतर ठीक करें-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे

hindmedianews

जनपद में ऑपरेटरों का दोहरा भुगतान खेल!पंचायतों से लाखों की अवैध वसूली के आरोप

Sakshi Bansod

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा “औघड़ की तकिया” बगीचा द्वारा द्वितीय चरण का कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

hindmedianews

एकलव्य विद्यालय में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

Chunesh Sahu