hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधा एक सप्ताह के भीतर ठीक करें-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कलेक्टर ने कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों की गहन समीक्षा की
कवर्धा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  जनमेजय महोबे ने आज समय-सीमा की बैठक में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के संबंध में मतदान केन्द्रों की मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मैदानी सहित सूदूर वनांचल क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केन्द्रों की समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के भीतर भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशों के अनुपालन में मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं और आवश्यक तैयारियां दुरूस्त करने के सख्त निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के एसडीएम, राजस्व अधिकारी, नायब तहसीलदार, लोक निर्माण, ग्रामीण सेवा यांत्रिकी, जनपद सीईओ, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अधिकारी की संयुक्त बैठक ली।
कलेक्टर  महोबे ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशों के अनुपालन सभी मतदान केन्द्रों की स्थिति उत्तम होनी चाहिए। उन सभी मतदान केन्दों में बिजली, मतदान दलों की ठहरने की सुविधाए, मतदान दलों के लिए बैठने की व्यवस्था, शौचालय, दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए रैम्प, तथा ऐसे मतदताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था, पीने के लिए पानी की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन-जिन मतदान केन्द्रो में अंतर्गत शौचालय निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए कार्य स्वीकृत हुए है उन सभी कार्यां को सर्व प्राथमिकता में एक सप्ताह के भीतर दुरस्त कर लें। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों में पेयजल की व्यवस्था, रनिंग वाटर की सुविधा एवं मतदान केन्द्र परिसर के अंदर हैण्डपंप हैं उसे संधारण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मतदान केन्द्रों में बिजली की व्यवस्था नहीं है वहां बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जनपद सीईओ एवं निर्माण ऐजेंसी को निर्देशित किया।      
बैठक में बताया गया है कि कबीरधाम जिले में दो विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें पंडरिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 है। इन दोनांं विधानसभा क्षेत्र में कुल 803 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें इस वर्ष ग्राम लूप में नया मतदान केन्द्र बनाया गया है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की संख्या 410 और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की संख्या 393 है। बैठक में वनमंडल अधिकारी  चुड़ामणी सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर  इन्द्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर डॉ मोनिका कौडो, एसडीएम  पीसी कोरी,  संदीप ठाकुर, अनुपम टोप्पों, अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी  ऋतुराज बिसेन, डिप्टी कलेक्टर  आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर  लेखा अजगल्ले, पीडब्लूडी एवं आरईएस के कार्यपालन अभियंता, कवर्धा नगर पालिका सीएमओ  नरेन्द्र वर्मा, सहित समस्त जनपद पंचायत सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

Sakshi Bansod

जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया कलेक्टर से मांग अध्यक्ष प्रकाश वर्मा के खिलाफ

hindmedianews

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने बालोद प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया।

Chunesh Sahu

ख़बर का असर..* *अवैध प्लॉटिंग पर चला निगम प्रशासन का बुल्डोजर….* *आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्यवाही…*

Chunesh Sahu

*विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक का किया गया कुरमातराई आदिवासी समाज द्वारा भव्य स्वागत* *विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज को दिए विधायक ने किचन शेड निर्माण की स्वीकृति, किया भूमिपूजन*

Chunesh Sahu

सनराइस पब्लिक स्कूल पंडरिया में राखी बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

hindmedianews