hindmedianews
Breaking News
अन्यखेलशिक्षा

एकलव्य विद्यालय में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

एकलव्य विद्यालय में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

 

धमतरी 14 नवम्बर 2022/ एकलव्य आदर्श विद्यालयों के मध्य राज्य स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता 12 व 13 नवम्बर को पथर्रीडीह स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागियों ने फ़ुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, शतरंज, तीरंदाजी में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन समारोह व पुरस्कार वितरण सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में तथा अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान विधायक ने अपने सम्बोधन में सभी प्रतिभागी छात्रों को नियमित दिनचर्या का पालन करने व अनुशासन से जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया तथा युवाओं के लिए चलाई जा रही शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। अपर कलेक्टर ने भी प्रतिभागियों को संबोधित कर अपनी शुभकामनाएं दीं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्रतियोगिता में बस्तर, सरगुजा व बिलासपुर ज़ोन से 300 प्रतिभागी एवं 100 कोच व क्रीड़ा प्रशिक्षकों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी आंध्रप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

 *बोईरगांव, मारागांव, मेचका में आयोजित विशेष शिविर में 55 कमार हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित* 

Chunesh Sahu

थाना चिल्फी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बोड़तरा मे आरोपी संदीप उर्फ पंकज यादव कोे आम जनता को रूपये पैसे का लालच देकर अंकों पर कागज एवं मोबाइल मे सट्टा पट्टी लिखते किया गया गिरफ्तार

rakeshbhaskar

*चैनगंज में सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का भव्य समापन:नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन हुए शामिल*

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले में अक्ति के दिन मनाया जाएगा माटी पूजन दिवस, तैयारियां शुरू, गौठानों और गांवों में होंगे विविध कार्यक्रम

hindmedianews

Chunesh Sahu

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का आगाज : मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

aakashbanjare