hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*केंद्रीय ताजे जल जीव पालन संस्थान (सिफा),की स्थापना सहित धमतरी विधानसभा के महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर रंजना साहू ने की मुख्यमंत्री जी से मुलाकात*

धमतरी- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी विधानसभा क्षेत्र के एवं जनहितैषी कार्य केंद्रीय ताजे जल जीव पालन संस्थान (सिफा),की स्थापना करने सहित धमतरी के महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर मुलाकात की। श्रीमती रंजना साहू ने मांग पत्र सौंपते हुए विषयों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि केन्द्रीय ताजे जल जीव पालन संस्थान ( सिफ़ा ) का स्थापना संजय गांधी फिस हेचरी देमार में करने कि मांग कि क्योंकि पूरे राज्य में ये संस्थान नहीं है उक्त संस्थान के निर्माण हो जाने से निषाद और मछुवारा समाज के आजीविका के लिए अच्छा माध्यम बनेगा, कांकेर, बालोद , रायपुर , दुर्ग, महासमुंद सहित अन्य जिलों को अधिक लाभ मिलेगा, ग्राम देमार में इसके निर्माण का मुख्य कारण मत्स्य संघ का सबसे बड़ा तालाब होना है और वहां पर्याप्त जगह भी है संस्थान बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।धमतरी को कुकरैल और नगरी से जोड़ने वाली बहुत पुराना पूल जोकि 2024 की बजट में शामिल अछोटा पुल निर्माण कि स्वीकृति प्रदान करने, सोरम भटगांव मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, नगर पंचायत आमदी में बाईपास मार्ग निर्माण कि मांग के साथ श्रीमती साहू ने आगे चर्चा करते हुए बताया कि कंडेल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी छत्तीसगढ़ धमतरी के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव जी के नहर सत्याग्रह के समय आए हुए थे और कण्डेल से ही नहर सत्याग्रह का शुरुआत हुआ था इसलिए एक गांधी स्मृति ग्रंथालय एवं सदन का निर्माण किया जाये जिसका अनुमानित लागत लगभग 1.50 करोड़ है, आगामी बजट में शामिल करने कि मांग कि। इसके साथ साथ धमतरी रुद्री में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज को छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में रूपयान करने कि मांग कि क्योंकि अभी वर्तमान में ह 11.05 करोड़ स्वीकृति मिली है, बिल्डिंग व छात्रावास बनने के उपरांत युवाओं को रोजगार के अवसर व सुविधाएं मिलेंगी। धमतरी में मेडिकल कॉलेज नहीं होने की स्थिति में युवाओं के भविष्य संवारने में सीजीआईटी, आयुर्वेदिक या फिजियोथेरेपी कॉलेज खुल जाने से नई शिक्षा क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा। श्रीमती रंजना साहू ने किसान हित में नगर पंचायत आमदी में सहकारिता बैंक का स्थापना करने, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अंबेडकर चौक से गंगरेल रोड चौड़ीकरण की मांग भी किए। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किए हैं कि जल्द से जल्द निर्माण कार्यों व मांगों कि स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

 

2.

*कराटे जैसी विधा युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना को मजबूत करती हैं : रंजना साहू*

*धमतरी में राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का हुआ भव्य समापन, मुख्य अतिथि रहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, 364 खिलाड़ियों ने लिया भाग, विजयी खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित धमतरी और रायपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा*

धमतरी- अम्बेडकर वार्ड स्थित इंडोर हॉल में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का समापन समारोह भव्यता एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कराटे चैंपियनशिप में 09 वर्ष से लेकर 60 प्लस वर्ष के महिला एवं पुरुष कुल 364 खिलाड़ियों ने अपने खेल का हुनर दिखाएं जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के धमतरी जिला सहित रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, महासमुंद, कांकेर, दंतेवाड़ा सहित अन्य जिलों से प्रतिभागियों ने पूरी उत्साह से भाग लिए, कराटे प्रतियोगिता में धमतरी और रायपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शशि पवार ने की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कविन्द्र जैन, रोहितास मिश्रा, श्री दिलीप पटेल, गायत्री सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन की सफलता का श्रेय श्री अशोक सिन्हा एवं उनकी समर्पित टीम को दिया गया, जिन्हें सभी अतिथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से केवल शरीर ही नहीं, मन और चरित्र का भी विकास होता है। कराटे जैसी विधा युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना को मजबूत करती है। मैं आयोजन समिति को बधाई देती हूं जिन्होंने इतने भव्य स्तर पर इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। विजयी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आप राज्य और देश का नाम रोशन करें, यही मेरी कामना है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शशी पवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों के आयोजन से युवाओं को दिशा मिलती है और उनका ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग होता है। धमतरी शहर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना गौरव की बात है। मैं आयोजन समिति, प्रशिक्षकों और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से खिलाड़ियों के मनोबल को ऊँचाई देगी। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापन करते हुए श्री अशोक सिन्हा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किए और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

 

3.छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्कूल खेल कुश्ती प्रतियोगिता त्रि दिवसीय दिनांक 06 – 07 – 08 /10 /2025 जांजगीर चांपा मे मेरा बेटा पारस कुम्भकार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय कुश्ती खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुँआ हैं

   आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिले तो निश्चित रूप से राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता जीत कर समाज, जिला, व राज्य का नाम रोशन करेगा.

इस खेल मे धमतरी जिला के कुल 12 कुश्ती खिलाड़ियों का राष्ट्रीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है जो को आज दिनांक 09/10/2025 को शाम 6.00 बजे तक जांजगीर चांपा से धमतरी पहुंचेंगे

      अधिक जानकारी के लिए लछमन पहलवान जी व कुश्ती कोच विकास ठाकुर जी से संपर्क कर विजयी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन मे समाचार बनाने की कृपा करें करें!

 

संबंधित पोस्ट

पूर्व सांसद का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर नगर के नागरिकों से पैसे की कर रहा है मांग l

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा ने 3.67 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन,कहा जन विश्वास से जन-जन का विकास हमारा संकल्प

Sakshi Bansod

लापरवाही:रेंजर मनीष सिंह के सुस्तीकरण के चलते मासूम हिरण की हुई मौत 

hindmedianews

प्रेस क्लब पंडरिया में सर्व सम्मति से किया गया कार्यकारिणी का गठन

hindmedianews

खेल के मैदान से मजबूत हो रहा पुलिस और आमजन का विश्वास, वनांचल क्षेत्रों में युवाओं को मिल रही नई दिशा

Sakshi Bansod

शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 35 लाख की ठगी ,सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod