hindmedianews
Breaking News
अन्य

किसानों की आस्था से खिलवाड़ का विरोध – NSUI जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने खेत में उतरकर जताया विरोध DAP खाद की किल्लत और कालाबाज़ारी पर भी उठाई आवाज़

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

किसानों की आस्था से खिलवाड़ का विरोध – NSUI जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने खेत में उतरकर जताया विरोध

DAP खाद की किल्लत और कालाबाज़ारी पर भी उठाई आवाज़

छत्तीसगढ़ में किसान जिस मिट्टी को पूजते हैं, कुछ नेता आज उसी मिट्टी की मेहनत का मज़ाक उड़ा रहे हैं। NSUI जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने अपने साथियों के साथ आज खेत में उतरकर कुर्सी रखकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा कुर्सी में बैठकर रोपा लगाने के “दिखावटी प्रचार” के खिलाफ।

राजा देवांगन ने कहा:

“धान का खेत हमारी अस्मिता है, फोटोशूट की जगह नहीं। कुर्सी में बैठकर रोपा लगाना किसानों के खून-पसीने का अपमान है।”

DAP खाद की किल्लत से बेहाल हैं किसान

प्रदर्शन के दौरान जब राजा देवांगन व उनके साथी खेत में पहुंचे, वहां काम कर रहीं महिला किसानों ने खुलकर बताया कि अब तक उन्हें DAP खाद नहीं मिला है। गांव-गांव में व्यापारी कालाबाजारी कर रहे हैं और खाद ब्लैक में बेचा जा रहा है। प्रशासन और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

“कृषि का मौसम निकल रहा है, लेकिन खाद की कमी और सरकार की चुप्पी ने किसानों को गहरा नुकसान पहुंचाया है,”
राजा देवांगन ने खेत में मौजूद किसानों की बात सुनने के बाद यह बात कही।

NSUI की माँगें
1. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को किसानों से सार्वजनिक माफ़ी माँगनी चाहिए।
2. DAP खाद की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित की जाए और कालाबाज़ारी में शामिल दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई हो।
3. किसानों से जुड़ी हर योजना की जमीनी निगरानी की जाए, केवल कागज़ और कैमरे पर नहीं।

कहां है किसान के सम्मान का दावा?

राजा देवांगन ने कहा –

“एक ओर हम खेत में उतरकर किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष के नेता प्रचार की कुर्सी से नीचे उतरने को तैयार नहीं। छत्तीसगढ़ की अस्मिता को धूल में मत मिलाइए, किसान की पीड़ा को समझिए।”

इस दौरान पारस मणि साहू ,पोटियाडीह उप सरपंच राजीव गिरी गोस्वामी ,प्रशांत शर्मा ,तेजप्रताप साहू ,उमेश साहू ,गजेंद्र साहू ,सुनील सिन्हा ,सुदीप सिन्हा ,हार्दिक साहू ,समीर मानिकपुरी ,माही साहू ,पुणेश हिरवानी उपस्थित रहे……

संबंधित पोस्ट

*शहीद वीरनारायण सिंह का बलिदान अनंतकाल तक हमें प्रेरित करता रहेगा : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर* *ग्राम बोरगहन में ध्रुव गोंड समाज द्वारा मनाई गई बलिदान दिवस*

Chunesh Sahu

महासमुंद जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई ।

Sakshi Bansod

*अघोषित बिजली कटौती से ग्राम अछोटा के ग्रामीण परेशान, 2 घंटे तक किया चक्काजाम* *कांग्रेस की भूपेश सरकार हाफ बिजली बिल बोलकर जनता को ठगा – ऋषभ देवांगन*

Chunesh Sahu

थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्रान्तर्गत ब्राउन शुगर के साथ 02 आरोपी के विरूद्ध किया गया कार्यवाही

rakeshbhaskar

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पथरिया पुलिस ने किया गिरफतार

rakeshbhaskar

ग्राम गागरा में कविता बाबर ने आलु बीज का वितरण किया 

Chunesh Sahu