hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

चिटौद मे स्कूल सहित जगह जगह किया गया वृक्षारोपण , एक पेड़ मां के नाम , पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संदेश, वृक्ष मित्र बच्चों की टीम बनाकार, पौधा की सुरक्षा के लिए किया संकल्पित,,

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

चिटौद मे स्कूल सहित जगह जगह किया गया वृक्षारोपण , एक पेड़ मां के नाम , पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संदेश,

 

वृक्ष मित्र बच्चों की टीम बनाकार, पौधा की सुरक्षा के लिए किया संकल्पित,,

 

 

 

बालोद.गुरुर…प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील किये जिससे ग्राम चिटौद में जगह जगह लोगो ने एक पेड़ माँ के नाम से वृक्षारोपण की शुरुवात की गई | एक पेड़ माँ के नाम के तहत पुरे भारत देश में पौधा रोपण किया जा रहा है | जिसमे शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिटौद में तथा गौठान व तालाब किनारे एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में और अपने अपने घरो में पौधारोपण किया गया | स्कूलों में पौधा की सुरक्षा के लिए वृक्ष मित्र बच्चों की टीम बनाई गई है | प्रधान पाठक पी एल गुरुपारख जी ने कहा की केवल पौधारोपण करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है | बल्कि पौधों की नियमित देखभाल करना और पौधे को छोटे से बड़े करना हम सबकी जिम्मेदारी है | वृक्ष के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते है | वृक्षों से हमें जीवनदायी वायु मिलती है | एवं वृक्षों से हमें अनेक प्रकार की औषधियों, फल , फूल व छाया मिलती है | सरपंच तीरथ यादव एवं शिक्षक इश्वरी कुमार सिन्हा जी ने कहा एक पेड़ माँ के नाम सभी लोगो को एक एक पेड़ लगाने की अपील करते हुए इसे वन महोत्सव के रूप में मनाने को कहा | सभी शिक्षक एवं पंचायत प्रतिनिधि ने पीपल, आम, जाम, नीबू, अशोक कटहल, जैसे करीब 50 पौधों का रोपण किया गया | इस अवसर पर उपस्थित ग्राम पंचायत चिटौद के सरपंच तीरथ यादव, उपसरपंच रमेश नेताम, मनोज कुमार साहू पंचायत सचिव, छाया कश्यप ग्रामीण कृषि विस्तारक अधिकारी , केशव निर्मलकर रोजगार सहायक पूर्व सरपंच कुमारी साहू ,भुनेश्वर निषाद पंच, प्रधुमन यादव एवं समस्त पंचगन तथा महिला स्व सहायता समूह के सभी महिलाये, एवं शासकीय प्राथमिक एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं सदस्यगण एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख मोहिनी चंद्राकर प्रधान पाठिका, ईश्वरी कुमार सिन्हा जी, निशा बघेल, सूचि साहू, लिकेश्वरी मारकंडे मेडम, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख पी एल गुरुपारख, रुखमनी गजेन्द्र, के एल ठाकुर, एस उइके, आर साहू, लोकेश कुमार साहू, गांव के सम्मानीय जन एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे |

 

संबंधित पोस्ट

मौत के साए में काम! मुंगेली के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशनों में बिना सुरक्षा उपकरण के कराया जा रहा खतरनाक कार्य लापरवाह अधिकारी लापरवाह ठेकेदार। शक्तिमान भरोसे विद्युत कर्मचारी

rakeshbhaskar

सीबीएसई,सनराइस पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव

hindmedianews

छत्तीसगढ़ के वनो मे आतंकवाद खात्मे कि ओर

Sakshi Bansod

“हमारा संविधान” विषय पर शैक्षिक संवाद का हुआ आयोजन

hindmedianews

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिव सेवा संकल्प समिति धमतरी ने किया तालाबो की सफाई*

Chunesh Sahu

राइस मिल में डांका डालने वाले 9 अपराधी गिरफ्तार 

hindmedianews