hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़राजनीती

*अघोषित बिजली कटौती से ग्राम अछोटा के ग्रामीण परेशान, 2 घंटे तक किया चक्काजाम* *कांग्रेस की भूपेश सरकार हाफ बिजली बिल बोलकर जनता को ठगा – ऋषभ देवांगन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी – जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से जनता त्रस्त है कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने झूठ बोल कर जनता के विश्वास के साथ छलावा किया है बिजली बिल हाफ योजना में बिजली बिल के साथ बिजली ही हाफ हो गया है यह कहना है पूर्व जनपद अध्यक्ष व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन का. ऋषभ देवांगन के नेतृत्व में सोमवार को ग्राम अछोटा में हुए बिजली गुल को लेकर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया गया. ऋषभ देवांगन ने कहा कि ग्राम अछोटा में सोमवार की शाम साढ़े चार बजे से लाइट बंद था. गर्मी का मौसम चल रहा है ऐसे में भीषण गर्मी में लाइट बंद होना, परेशानी बढ़ाने वाला है. ग्रामीण अघोषित बिजली कटौती से काफी परेशान है. बिजली रहती भी है तो लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ती है. इन्ही सब कारणों से विवश होकर अछोटा के ग्रामीण सोमवार को रात 10 बजे से 12 बजे तक चक्काजाम कर दिया. वहीं ग्रामीणों द्वारा किये गए प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. मौके पर अर्जुनी थाना प्रभारी और बिजली विभाग के अधिकारी को आना पड़ा ग्रामीणों को समझाया गया. तुरंत बिजली चालू की गई तब जाकर ग्रामीण माने और प्रदर्शन को समाप्त किया गया.इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन,राकेश सेन गिरधारी देवांगन मनराखन देवांगन थानेश देवांगन गोलू देवांगन नागेश्वर यादव गोपाल यादव उपस्थित रहे

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*न कांग्रेस न भाजपा…. इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पर दांव…*

Chunesh Sahu

CM साय का दौरा कार्यक्रम, जानिए कार्यक्रम का अप-टू-डेट

Sakshi Bansod

*•थाना अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम देमार में हत्या कर चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार* *देमार में हुई मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में मिली सफलता*

Chunesh Sahu

*श्रीराम के उद्घोष के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया रवाना*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व लोक निर्माण विभाग की बैठक लेकर की समीक्षा सभी लंबित निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

Chunesh Sahu