hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

महासमुंद जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

महासमुंद

जिले 3 अस्पतालों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) से हटाया गया है ।

महासमुंद जिले में स्थित उत्तम साईं केयर हॉस्पिटल झलप , श्री राधे कृष्ण केयर हॉस्पिटल पटेवा , सेवा सदन हॉस्पिटल जगदीशपुर पर कार्यवाही की गई है ।

बतादे की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में शासकीय एवं निजी अस्पताल को मिलकर कुल 24 हॉस्पिटल को इस योजना का लाभ ले रहे है ।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. राज्य नोडल एजेंसी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के दिशानिर्देशों का पालन न करने वाले महासमुंद जिले के 3 अस्पतालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। यह कार्रवाई योजना में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, योजना से जुड़े सभी अस्पतालों को हॉस्पिटल एम्प्लिमेंट मॉड्यूल (2.0)पोर्टल पर जानकारी अपडेट और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य किया गया था. इसके लिए 31 दिसंबर 2025 की अंतिम तिथि तय की गई थी. हालांकि, कई बार स्मरण पत्र भेजे जाने के बावजूद कई अस्पतालों ने न तो अपनी जानकारी अपडेट की और न ही पोर्टल पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया. इसी लापरवाही के चलते इन हस्पतालों में कार्यवाही किया गया है ।

संबंधित पोस्ट

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूपदेवपुर जन भागीदारी समिति के नए नियुक्त अध्यक्ष एवं महामंत्री भाजपा चपले मण्डल खेम कुमार साहू ने किया ध्वजा रोहण*

Chunesh Sahu

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 77 बुजुर्ग माताओं को स्वेच्छा अनुदान से बांटे 3 लाख 85 हजार रूपए

hindmedianews

*खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने की मुलाकात*

Chunesh Sahu

राशिफल 27 फरवरी : चतुर्ग्रही योग का संयोग, लाभ पाएंगे वृषभ, तुला मकर सहित कई राशियों के जातक, जानें अपना भविष्यफल

Sakshi Bansod

शासन, प्रशासन नहीं कर पायी सेमरहा में मृत 19 लोगों की दशगात्र पूर्ण व्यवस्था, सामाजिक लोगों ने लगाई आरोप

hindmedianews

बहू एवं समधन को मारपीट करने वाले आरोपी बाप बेटे को जेल भेज गया..

Chunesh Sahu