
ज़िला प्रशासन, भाजपा विधायक एवं आर.एस.एस कार्यकर्ताओं से नाराज़ दिखे आदिवासी समाज क्योंकि इन्ही ने ली थी पूर्ण ज़िम्मेदारी ।
पंडरिया :- कुई कुक़दूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम बाहपनी में सड़क दुर्घटना से हुई 19 आकस्मिक मृत्यु पर आज सामाजिक रूप से दशगात्र कार्यक्रम का आयोजन सेमरहा गांव में हुआ । उक्त दशग़ात्र के कार्यक्रम में सामाजिक व क्षेत्रीय जन बड़ी संख्या में सम्मलित हुए परन्तु इस आयोजन में व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। जहाँ सैकड़ो पारिवारिक सदस्य सहित हज़ारो की संख्या में पहुँचे क्षेत्रीय सामाजिक आमजनों को भोजन नही मिला ।







