hindmedianews
Breaking News
अन्य

नौकरी का झांसा देकर 43 लाख ठगे, आठ राज्यों के 29 साइबर अपराधियों पर केस

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

इंदौर, जेएनएन। लाखों रुपये खर्च कर बड़े कॉलेज और नामी संस्थानों से पढ़ाई पूरी करने वाले युवक-युवतियां इंटरनेट पर ठगी के शिकार हो रहे हैं। ठगने वाले आरोपित नौकरी तलाश रहे इन बेरोजगारों के बैंक खाते, ई-वॉलेट और एटीएम कार्ड की जानकारी हासिल कर आसानी से रुपये निकाल लेते हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऐसे 29 साइबर अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आठ राज्यों में बसे इन ठगों का पूरे देश में नेटवर्क फैला हुआ है। ये मात्र 10 रुपये में रजिस्ट्रेशन से शुरुआत करते हुए धीरे-धीरे लाखों रुपये ऐंठ लेते। अभी तक 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी का पता चला है।

इंदौर के डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्रा के मुताबिक, ठगी के शिकार तपन कुमार, रंजू राठौर, धर्मेद्र लोखंडे, मोनिका खिलरानी, आरती राव, सुमित रायपुरिया, दीपक पंवार, रजनीश कुमार, ललन शर्मा सहित अन्य ने शिकायत दर्ज करवाई है कि पढ़ाई पूर्ण होने के बाद वे नौकरी तलाश रहे थे। उन्होंने नौकरी डॉट कॉम, साइन डॉट कॉम जैसी वेबसाइट पर बायोडाटा शेयर किया था। आरोपितों ने स्वयं को वेबसाइट का प्रतिनिधि, बड़ी कंपनी का हेड, मैनेजर बताकर चर्चा की और एक निश्चित प्रोफार्मा भरने के निर्देश दिए। ठगों ने बेरोजगारों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाने के बाद ऑनलाइन 10 रुपये शुल्क भरने को कहा। जैसे ही आवेदक ने ऑनलाइन शुल्क जमा किया खाते से हजारों रुपये निकल गए। ऐसा पूरे देशभर के बेरोजगार युवक-युवतियों के साथ सालों से हो रहा है।

संबंधित पोस्ट

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए चयन समिति द्वारा लिया गया साक्षात्कार।

hindmedianews

SIR से छलिया नेताओं की गई अवसर,अब नहीं लड़ सकेंगे नगरीय और ग्रामीण दोनों में  एक ही व्यक्ति चुनाव 

hindmedianews

*गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन में मनपसंद वर– वधु चुनने भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया*

Chunesh Sahu

पत्रकारों पर जानलेवा हमला – एफआईआर दर्ज पत्रकारों के कई संगठनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया इसी धान उपार्जन केन्द्र में पहले भी पत्रकार के साथ साथ अन्य लोगों पर हो चुका है हमला

Chunesh Sahu

स्वतंत्रता दिवस विशेष* छत्तीसगढ का मंगल पाण्डे लश्कर हनुमान सिंह*

Chunesh Sahu

ग्राम गोंडखाम्ही में 17 दिसम्बर को निकलेगी गुरु घासीदास जी का भव्य शोभायात्रा …

rakeshbhaskar