hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

SIR से छलिया नेताओं की गई अवसर,अब नहीं लड़ सकेंगे नगरीय और ग्रामीण दोनों में  एक ही व्यक्ति चुनाव 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा। निर्वाचन प्रणाली में पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए लागू SIR प्रक्रिया ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। यह प्रक्रिया जहाँ कई लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी, वहीं उन लोगों के लिए नुकसानदायक भी बनने जा रही है जो दोहरी पंजीयन का लाभ उठाकर वर्षों से शहर और गांव—दोनों जगहों की सुविधाओं पर कब्ज़ा जमाए बैठे थे।

दो क्षेत्रों में नाम, दो जगह लाभ—अब नहीं चलेगा दोहरा खेल

अब तक कई मामलों में पाया गया कि एक ही व्यक्ति के नाम दो अलग-अलग क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज होते थे—एक बार ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत चुनावों में और दूसरी बार नगरीय निकायों में। इससे ऐसे लोगों को चुनावी व्यवस्था में दोहरी सुविधा हासिल होती थी।

समय-समय पर वे दोनों स्तरों पर प्रतिनिधित्व का दावा कर लेते थे, जिससे वास्तविक पात्र लोगों का अधिकार प्रभावित होता था। SIR लागू होने के बाद ऐसे लोगों को अब केवल एक ही क्षेत्र में मान्यता मिलेगी। अर्थात—या तो शहर में या गांव में। दोहरी लाभ लेने का रास्ता अब पूरी तरह बंद होने जा रहा है।

नए लोगों के लिए खुलेगी प्रतिनिधित्व की राह

यह प्रक्रिया नई पीढ़ी और पहली बार चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले स्थानीय नागरिकों के लिए राहत लेकर आई है।अब चुनावी क्षेत्र में वास्तविक रूप से रह रहे लोगों को ही प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे चुनावी राजनीति में स्थानीय चेहरों का दखल बढ़ेगा, बाहरी या दोहरी पहचान वाले उम्मीदवारों का प्रभाव कम होगा।

दो मुखौटे वालों पर बढ़ेगी सख्ती

SIR प्रक्रिया का सबसे अधिक असर उन लोगों पर देखा जाएगा जो वर्षों से शहर में भी मतदाता गांव में भी मतदाता बने हुए थे, और दोनों जगह लाभ उठा रहे थे। अब SIR में दर्ज जानकारी के आधार पर उनका नाम केवल एक ही निर्वाचन क्षेत्र में बचेगा।

इससे शहर और गांव दोनों जगह अपनी पहचान और फायदे समेटने वाले लोगों पर सीधा प्रहार होगा। घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं की पहचान भी आसान जिन क्षेत्रों में फर्जी नाम जोड़कर मतदाता सूची को प्रभावित किया जाता था, SIR प्रक्रिया से वह भी नियंत्रित होगा।प्रक्रिया के दौरान बाहरी व्यक्तियों संदिग्ध पते और बिना दस्तावेज वाले लोगों की पहचान आसानी से की जा सकेगी।

देश की मजबूती और पारदर्शिता का वरदान

चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि SIR चुनाव प्रक्रिया को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। मतदाता सूची की शुद्धता बढ़ेगी, दोहरी पहचान वाले व्यक्तियों पर लगाम लगेगी और वास्तविक मतदाताओं को उनका हक मिलेगा। कुल मिलाकर SIR प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का साधन और पारदर्शिता के लिए वरदान साबित होने जा रही है।

संबंधित पोस्ट

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में नल जल योजना, स्थनीय रोजगार एवं उद्योग व महिला श्रमिकों के हित का उठाया मुद्दा

hindmedianews

*जल-जगार महोत्सव 5 एवं 6 अक्टूबर को,हाफ मैराथन 6 अक्टूबर को, प्रतिभागी क्यू-आर कोड स्कैन कर करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन….*

Chunesh Sahu

*साहू समाज तहसील बालोद में निर्वाचन संपन्न*

Chunesh Sahu

सेमरखाड़ खुर्द का सोलर डुबल पंप पड़ा हुआ है खराब ° ग्रामीण कुआं ढोडी का गन्दा पानी पीने के लिए है मजबूर. ° पारा में दो है हैंडपंप जो पड़े हुए हैं ख़राब.

स्वतंत्रता दिवस विशेष* छत्तीसगढ का मंगल पाण्डे लश्कर हनुमान सिंह*

Chunesh Sahu

मूक प्रशासन: झोला छाप डॉक्टर कुम्ही में चला रहा क्लीनिक, लोगों की स्वास्थ्य से खिलवाड़

hindmedianews