hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*जल-जगार महोत्सव 5 एवं 6 अक्टूबर को,हाफ मैराथन 6 अक्टूबर को, प्रतिभागी क्यू-आर कोड स्कैन कर करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन….*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

जल जागरूकता के लिए आयोजित विराट आयोजन का बनें हिस्सा-कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी

 

धमतरी ,जिले में जल जगार महोत्सव का आयोजन आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके तहत 6 अक्टूबर को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जल जागरूकता के लिए आयोजित इस विराट आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह हाफ मैराथन तीन श्रेणियों में आयोजित होगा, इसमें गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन शामिल है। हाफ मैराथन में हिस्सा लेने के इच्छुक वेबसाईट www.jaljagar.com में जाकर क्यू.आर. कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार मिलेगा।

           गौरतलब है कि गंगरेल हाफ मैराथन के तहत 21.1 किलोमीटर का मैराथन सुबह 5.30 बजे से होगा। इसमें 18 से 29 वर्ष, 30 से 49 वर्ष तक की आयु वर्ग तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 10 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 7500 रूपये तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार रूपये है। इसी तरह एन्डुरन्स रन के तहत 10 किलोमीटर का मैराथन सुबह 6.15 बजे से आयोजित होगा। इसमें 15 से 29 वर्ष, 30 से 49 वर्ष तक की आयु तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार 6 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार रूपये और तृतीय पुरस्कार 2 हजार रूपये रखा गया है। इसके साथ ही पारिवारिक मनोरंजन के लिए वॉकेथॉन के तहत 5 किलोमीटर का मैराथन सुबह 6.30 बजे से होगा। इसमें पुरूष और महिला दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार प्रदाय किए जाएंगे।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*अप्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराना राजनीतिक साजिश – साहू

Chunesh Sahu

रुपयों के आगे नतमस्त जिम्मेदार: पंडरिया का जंगल थाना क्षेत्र कुकदूर बना जुआ का व्यापारीकरण 

Sakshi Bansod

,

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई: आईपीएल ऑनलाइन सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

Sakshi Bansod

*छाती में औद्योगिक केंद्र,जिला अस्पताल का उन्नयन,गंगरेल और नगरी के लिए मार्ग जैसी बड़ी सौगातों से धमतरी भी अब दौड़ेगा विकास की पटरी में – रंजना साहू

Chunesh Sahu

बैंक खाता को आधार से लिंक कराने की उप संचालक कृषि ने किसानों से की अपील प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के मद्देनजर….

Chunesh Sahu