hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई: आईपीएल ऑनलाइन सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा, 15 अप्रैल 2026।

कबीरधाम जिले में जुआ एवं ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर

अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में कवर्धा थाना पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनमें सट्टा खेलने के प्रमाण मिले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कवर्धा-रायपुर मुख्य मार्ग स्थित ग्राम दुल्लापुर के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान अंकित गोस्वामी (23 वर्ष), निवासी ग्राम बहरमुड़ा के रूप में हुई।

आरोपी अपने मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था। उसके कब्जे से वीवो V27 मोबाइल जब्त किया गया। मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन सट्टा लिंक के जरिए सट्टा खेलने के साक्ष्य मिले।

इसी तरह दूसरी कार्रवाई में रायपुर-राजनांदगांव बायपास तिराहा क्षेत्र से दीपक कश्यप (23 वर्ष), निवासी ग्राम बहरमुड़ा को गिरफ्तार किया गया। वह भी मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते पाया गया। उसके पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसमें सट्टा साइट और संबंधित आईडी के जरिए सट्टा खेलने के प्रमाण मिले।

पुलिस जांच में दोनों आरोपियों के मोबाइल से सट्टा खेलने और खिलाने से जुड़े लिंक, यूजर आईडी और व्हाट्सएप चैटिंग के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इस आधार पर थाना कवर्धा में दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें। इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की गई है, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई में थाना कवर्धा और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित पोस्ट

भोरमदेव पदयात्रा को लेकर नगर पालिका कवर्धा अध्यक्ष ने की विशेष बैठक

hindmedianews

अग्रवाल–सिंधी समाज के ईष्ट देव विवाद पर बड़ा घटनाक्रम जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने किया आत्मसमर्पण

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्कूल शिक्षा द्वारा किया जा रहा है विभिन्न गतिविधियों का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दल्लीराजहरा में आयोजित किया गया मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान

Chunesh Sahu

भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी, 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

aakashbanjare

कलेक्टर ने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थी को दी बधाई

hindmedianews

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम खैरबना के वरिष्ठजनों से भेंट मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना

hindmedianews