hindmedianews
Breaking News
अन्य

प्राथमिक शाला रहमान कांपा में समर क्लास का हुआ आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया- बिरकोना संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कांपा में समर क्लास का आयोजन किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी के सफल मार्गदर्शन में पुरे विकासखंड के स्कूलों में समर क्लास का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में वनांचल के रहमान कांपा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर द्वारा विभिन्न कलाओं में गहन रुचि रखने वाले शिक्षक शिवकुमार बंजारे के साथ मिलकर समर क्लास आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को कच्चे बांस बैम्बू स्टीक से पेंटिंग सिखाया गया, साथ ही खेलकूद, क्राफ्ट कला, चित्रकला, पेंटिंग, होम डेकोरेशन, मिट्टी के कार्य, कविता, कहानी लेखन, व्यक्तित्व विकास, योग शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता आदि विषयों पर कौशल विकास प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया गया। प्राथमिक शाल केशली गोड़ान के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे ने कहा कि समर क्लास बच्चों को नए अवसर तलाशने, भयमुक्त वातावरण में समय बिताने और नई चीजों को आजमाने का मौका देता है‌। आत्मविश्वास और स्वतंत्रता को विकसित करने का, बच्चों की झिझक दूर करने हेतु अच्छा मंच प्रदान करता है। संकुल प्राचार्य श्रीमती एन के एक्का, समन्वयक हमिद उल्ला खान के विशेष सहयोग से लक्ष्मण बांधेकर द्वारा बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश का उपयोग, तथा गर्मी के मौसम संबंधी मौसमी बिमारियों तथा समस्या समाधान के उपाय भी बताए गए‌।

संबंधित पोस्ट

दुर्ग और बालोद जिले का ओबीसी संयोजन समिति का कार्यशाला हुआ संपन्न। निधि निर्माण और सदस्यता को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन। जनगणना फॉर्मेट में कॉलम 13 पर ओबीसी का विकल्प अंकित करके जनगणना कराई जाए।

Chunesh Sahu

इनविक्टा एग्रीटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (शिवम ब्रांड सीड्स) का क्रॉप टूर संपन्न, सरगुजा संभाग के विक्रेताओं ने कंपनी के प्रोडक्ट को किया पसंद।*

Chunesh Sahu

*अवैध शराब में बनाने, बिक्री करने वालों के खिलाफ़ बड़ी वैधानिक कार्यवाही…*

Chunesh Sahu

*”राज्य शिक्षा सेवा के माध्यम से शिक्षा विभाग में हो जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक, संयुक्त संचालक, अपर संचालक के पद पर अधिकारियों का चयन” ..*

Chunesh Sahu

बालोद: पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने नवरात्रि उत्सव में की भागीदारी

Chunesh Sahu

उप स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में संकुल बैठक हुई जिसमें शिशु संरक्षण माह के विषय में चर्चा

Chunesh Sahu