hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*वर्तमान युग में आईआईटी से ज्यादा आईटीआई का महत्व : तारणी चंद्राकर*

 

*शासकीय आईटीआई गुंडरदेही में हुआ दीक्षांत समारोह*

 

      *गुंडरदेही :-* शनिवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुंडरदेही में में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें आईटीआई के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुई। साथ में संस्था के प्राचार्य एसडी खिलारी, पूर्व प्राचार्य बीके साहू,सेवानिवृत्त प्रशिक्षण अधीक्षक वीएल ठाकुर,प्रशिक्षण अधीक्षक मोहित साहू, प्रशिक्षण अधिकारी जीतेन्द्र कुमार आदि सम्मिलित हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने आईटीआई में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आईटीआई तकनीकी शिक्षा की आधारशीला है। कोई भी औद्योगिक प्रतिष्ठान आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के बिना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज टेक्नोलॉजी का युग है। देश के पीएम और प्रदेश के सीएम के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। टेक्नोलॉजी की उपयोगिता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश का हर युवा टेक्नोलॉजी से लैश होकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। आज का युग आईआईटी से ज्यादा आईटीआई का है। आईटीआई जैसे तकनीकी संस्थान रोजगारपरक शिक्षा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने छात्रों से अपने कौशल का उपयोग देश और समाज के विकास में में करने का आह्वान किया। अतिथियों ने मेधावी प्रशिक्षार्थियों को पदक प्रदान किया। प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल से सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

            हिरदे सिन्हा 

 

मो – 73898 67471

      7771845128

संबंधित पोस्ट

*अवैध अतिक्रमण और बेजा कब्जा हटाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

Chunesh Sahu

वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र (एडीआर भवन) का उद्घाटन शनिवार 16 जुलाई को

hindmedianews

डिप्टी CM विजय शर्मा के गृह जिले क्षेत्र में सुशासन की पोल खोल रहे बाल मजदूर: वन मंडल कवर्धा अभ्यारण्य क्षेत्र में नाबालिगों से कराए जा रहे श्रम कार्य पर उठे सवाल

hindmedianews

पत्रकारों से पक्षपात और भाजपा की अंदरुनी कलह डुबाएगी 2023 की नाव 

hindmedianews

*दिखावे की कार्यवाही कर वाहवाही लूटने में लगी खाद्य विभाग…* युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन… उग्र आंदोलन की चेतवानी..*

Chunesh Sahu

*बेमेतरा: नवागढ़ शराब दुकान पर उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी मिलावटी शराब जब्त, 9 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज…*

Chunesh Sahu