hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र (एडीआर भवन) का उद्घाटन शनिवार 16 जुलाई को

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, 15 जुलाई 2022। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में स्थित नवनिर्मित वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र (एडीआर भवन) का उद्घाटन माननीय श्री न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू, न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा 16 जुलाई 2022 को सुबह 11.30 बजे किया जाएगा साथ ही जिला न्यायालय में निर्मित विडियों कान्फें्रसिंग कक्ष का शुभारंभ तथा कुटुम्ब न्यायालय के लिए आबंटित भूमि का भूमिपूजन भी माननीय न्यायमूर्ति के द्वारा किया जाएगा।  

विवाद के वैकल्पिक समाधान के अन्तर्गत विवाद समाधान की वे प्रक्रियॉ एवं तकनीक आती है जो विवाद में उलझे पक्षों को बिना मुकदमें के ही विवाद के समाधान खोजने में समाधान करती है, जैसे मध्यस्थता, सुलह, मिडियेशन, निगोशियेशन आदि। जन समान्य को इनके संबंध में जानकारी न होने के कारण वे इन प्रक्रियॉओं का पालन कर अपने विवाद का समाधान नहीं कर पाते, नए एडीआर भवन के उद्घाटन होने के पश्चात् एडीआर के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण में गति आएगी। जिला एवं सत्र न्यायालय में निर्मित व्हीसी कक्ष के शुभारंभ होने के पश्चात् विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से साक्षियों के साक्ष्य लिए जाने में सुलभता होगी। साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए एक सर्व सुविधायुक्त व्हीसी कक्ष भी उपलब्ध रहेगा। जिले में परिवारिक विवादों के समाधान के लिए कुटुम्ब न्यायालय स्थापित है, लेकिन भवन आदि न होने के कारण पक्षकारों को अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। कुटुम्ब न्यायालय के लिए भूमि आबंटन के परिणामस्वरूप अब भविष्य में कुटुम्ब न्यायालय के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन के निर्माण की प्रबल संभावना है, जिससे पक्षकारों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

संबंधित पोस्ट

नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

गुण्डारदेही ब्लॉक ग्राम सतमरा के सेवा सहकारी समिति मर्यादित सतमरा जिला बालोद छत्तीसगढ़

Chunesh Sahu

आत्महत्या:प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

Sakshi Bansod

राजपूत क्षत्रिय समाज का वार्षिक आम जलसा सम्पन्न, विधायक भावना बोहरा ने की 20 लाख रुपये की घोषणा

hindmedianews

ग्राम पंचायत बोरसी में हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

Chunesh Sahu

भाजपा की विकासवादी नीतियों और जनहित के कार्यों से हुई जनविश्वास की जीत : भावना बोहरा

Sakshi Bansod