hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*दिखावे की कार्यवाही कर वाहवाही लूटने में लगी खाद्य विभाग…* युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन… उग्र आंदोलन की चेतवानी..*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छग/धमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में इन दिनों अवैध चावल का खेल जारी है,प्रदेश में कोई गरीब भूखा न सोए। इसे लेकर राज्य सरकार उन्हें मुफ्त में चावल उपलब्ध करा रही है, लेकिन लचर व्यवस्था की वजह से इन गरीबों के हक में डाका डाला जा रहा है। चावल तस्करी के काले कारनामें में शामिल जिम्मेदार अधिकारी शासन को करोड़ों रुपए की चपत लगा रहे हैं।

चावल कोचिए दलाल के माध्यम से राइस मिल तक पीडीएस चावल को खपाते हैं। वे उचित मूल्य की दुकान से सीधे खरीदते हैं। उसी चावल को मिलर तक पहुंचाते है। मिलर उसी चावल को फिर कस्टम मिलिंग के नाम पर नाना में जमा करा देते है।

 

_*पीडीएस चावल के अवैध कारोबार में लिप्त व्यापारीयों व राईस मिलरो पर कड़ी कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन*_

उपरोक्त विषयांतर्गत निवेदन है कि धमतरी शहर में चॉवल माफियाओ के द्वारा पीडीएस चावल का अवैध कारोबार वृहद स्तर पर किया जा रहा है। पीडीएस चावल की खरीदी बिक्री पुर्णतयः प्रतिबंधित होने के बावजूद भी शहर के कुछ बड़े व्यापारियों एवं राईस मिलरो के द्वारा कोचियों के माध्यम से राशन कार्ड हितग्राहियों को कुछ पैसो का लालच देकर उनसे चावल खरीदकर चावल का रीसाइक्लिंग किया जा रहा है। इस अवैध कारोबार की जानकारी खाद्य
अधिकारी सहित विभाग के जवाबदार अधिकारियों को भी है। पीडीएस चांवल के इस अवैध कारोबार में शहर के दो मुख्य सरगना है जिसकी खुद की एक चॉवल दुकान शहर के इतवारी बाजार क्षेत्र में है, और दो राईस मिल एक नया बसस्टैण्ड धमतरी के पीछे और दूसरा श्यामतराई
जगदलपुर रोड में है। जानकारी के अनुसार यह भी स्पष्ट है कि इन दो राईस मील के द्वारा विभाग से कई बार नोटिस मिलने के बाद भी एफसीआई में चावल जमा नही किया है। और अभी भी अवैध रूप से पीडीएस की चॉवल खरीदी धड़ल्ले से कर रहे है। जानकारी के अनुसार एक
विभाग के अधिकारी का भी राईस मिल सिहावा रोड ग्राम भोयना क्षेत्र में संचालित है, जहाँ पीडीएस का चांवल शहर के कोचियों द्वारा आटो में गाड़ियों में राशन कार्ड हितग्राहियों से
खरीदकर उक्त राईस मिल में जमा किया जा रहा है। जिसकी बार-बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसी भी प्रकार से कोई कार्यवाही नही कि जा रही है।
अतः पीडीएस चावल के अवैध कार्यों में लिप्त व्यापारियों, राईस मिलरो, विभागीय अधिकारियों पर तत्काल कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करने ज्ञापन सौंपा है।

*मामूली कार्यवाहीकर अपनी पीठ थपथपा रही प्रशासन..*

किराना दुकानों की जांच कर 9 क्विंटल 22 किलोग्राम पीडीएस चावल के जब्ती की कार्रवाई की गई

कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किराना दुकानों की जांच कर पीडीएस चावल के अवैध खरीददारी और भण्डारण की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज राजस्व एवं खाद्य विभाग धमतरी की संयुक्त टीम द्वारा किराना दुकानों में पीडीएस चावल के अवैध खरीददारी और भंडारण की जांच की गई। इस दौरान रिसाईपारा पूर्व, मकई चौक, भटगांव में 9 क्विंटल 22 किलोग्राम पीडिएस चावल जब्ती की कारवाई की गई।

सूत्रों मुताबिक वही रामबाग में 25 क्विंटल की कार्यवाही की गई जबकि वहां पर कार्यवाही से अधिक चावल दुकान में था,।इसके अलावा, रिसाई पारा, गणेश चौक, कोष्टा पारा, रत्नाबांधा इन जगहों पर स्थित दुकानों में चांवल भंडारण की सूचना है 

इसके अलावा कोष्टा पारा गोडाउन चंद्राकार बाड़ा के पास एक घर में भी बड़ी मात्रा में चांवल डंप कर के रखने की सूचना है।
इन सब की जानकारी खाद्य अमले को दी गई है बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं करना विभाग के ऊपर सवालिया निशान है।

संबंधित पोस्ट

वन विभाग की चुनौतियां बढ़ीं, टीम पैदल चलकर कर रही हर कदम की पड़ताल टाइगर की दस्तक से मची सनसनी

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने नई सरकार से एल बी संवर्ग की क्या प्राथमिकता होगी इस सम्बंध में बयान जारी किया है।

Chunesh Sahu

*राजस्थान छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रचंड रूप में विजय होने पर ABVP धमतरी के कार्यकर्ताओ द्वारा घड़ी चौक मे उद्घोष करतें हुए जीत की खुशी मनाया गया*

Chunesh Sahu

।बालोद। बिजली बिलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा गुण्डरदेही में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

Chunesh Sahu

भाड़ में गई नियम कानून स्वयं की रक्षा सर्वोपरि:पीड़ित ने कराई थाने में शिकायत, पर नहीं हुई कार्रवाई आखिर कौन है आकाश ठाकुर, जो पुलिस कार्रवाई से है बेखौफ?

hindmedianews

त्रिदिवसीय मानस गान प्रतियोगिता 9 जनवरी से 11जनवरी को चिटौद मे, संपन्न होने जा रहा है,,,

Chunesh Sahu