hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़

 अवैध हाथ भट्टा निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी गिफ्तार   थाना डौण्डी लोहारा में अपराध क्रं 153/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

Adv

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस आर भगत के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गांजा,शराब ,मादक पदार्थो के अवैध बिक्री, परिवहन, भण्डारण व जुआ, सटटा जैसी अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने तथा उन पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था उसी के तारतम्य मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री अशोक कुमार जोशी के निर्देशन , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व मे लगातार अवैध गांजा, शराब जैसे मादक पदार्थो के अवैध बिक्री, परिवहन, भण्डारण व जुआ, सटटा पर कार्यवाही की जा रही है कि दिनांक 20.10.2024 को अवैध हाथ भट्टा निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरूद्ध थाना डौण्डी लोहारा स्टाफ के द्वारा कार्यवाही की गई है ।

दिनांक 20.10.2024 को शाम ग्राम पोपलाटोला में जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पोपलाटोला के आनद कमेटी के घर बाडी झोपडी में ग्राम सोरली (गोटाटोला) के रहने वाले उसके दामाद परमेश्वर दुग्गा अपने कब्जे में अधिक मात्रा में हाथ भट्टा निर्मित कच्ची महुआ शराब रखकर ग्राहकों को बिक्री कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी परमेश्वर के कब्जे से 1) दो नग पुरानी इस्तमाली पीले रंग के 15 -15 लीटर के डाल्डा वाले प्लास्टिक डिब्बा जिसके उपरी ढक्कन एक का नीला तथा दूसरे का काई रंग का जिसके अन्द अनुमानित 15 – 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 30 लीटर कीमती 6000 रू. एवं 2) एक पुरानी इस्तेमाली सफेद रंग के 10 लीटर के डाल्डा वाले प्लास्टिक डिब्बा जिसके उपर नीला रंग का ढक्कन जिसके अंदर करीबन 3 बाटल कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रू. जुमला 33 लीटर कच्ची महुआ शराब बिक्री रकम 200 रू. जुमला कीमती 6800 रू. को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना डौण्डीलोहारा से थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव, स उ नि अनित यादव, प्रधान आरक्षक यज्ञदत्त ठाकुर, आर. पूनम खरे, त्रवेश कुमार सिन्हा, टेमन लाल राणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आरोपी:- (01) परमेश्वर प्रसाद दुग्गा पिता श्याम सिंह दुग्गा उम्र 29 साल साकिन सोरली गोटाटोला थाना खडगावं जिला मोहला मानपुर अंबागढ चैंकी (छ.ग.) हाल ग्राम पोपलाटोला थाना डौण्डीलोहारा

जप्ती का विवरण-

(1) दो नग पुरानी इस्तमाली पीले रंग के 15 -15 लीटर के डाल्डा वाले प्लास्टिक डिब्बा जिसके उपरी ढक्कन एक का नीला तथा दूसरे का काई रंग का जिसके अन्द अनुमानित 15 – 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 30 लीटर कीमती 6000 रू.।

2) एक पुरानी इस्तेमाली सफेद रंग के 10 लीटर के डाल्डा वाले प्लास्टिक डिब्बा जिसके उपर नीला रंग का ढक्कन जिसके अंदर करीबन 3 बाटल कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रू।.

3) बिक्री रकम 200 रू.जुमला 33 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 6800 रू.

संबंधित पोस्ट

जिले में शुरू हुई 21 वीं पशु संगणना कार्य

Chunesh Sahu

CGPSC PCS Result 2025 : इंतजार खत्म होने को तैयार छत्तीसगढ़ पीसीएस फाइनल रिजल्ट जल्द जारी होगा,

Sakshi Bansod

रेंजर अनुराग वर्मा को भाजपा निर्वाचित प्रधानमंत्री का योजना पसंद नहीं भेड़ बकरियां चरवाहा को संरक्षण 

hindmedianews

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025: पंडरिया और बोड़ला निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण कर किया गया रवाना

hindmedianews

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु स्रोत व्यक्तियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

hindmedianews

स्कूलों में अब आवारा कुत्तों पर भी नजर रखेंगे प्रधान पाठक और प्राचार्य

Sakshi Bansod