hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु स्रोत व्यक्तियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया- राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद रायपुर एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य के समस्त जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र से डीसीएल प्रभारी एवं दो स्रोत व्यक्तियों का दो दिवसी उन्मुखीकरण प्रशिक्षण 7 व 8 अगस्त 2024 को एस सी ई आर टी रायपुर में संपन्न हुआ, जिसमें कबीरधाम जिले से डीसीएल प्रभारी शिव कुमार बंजारे प्रधान पाठक शास. प्राथ. शाला केशली गोड़ान, स्रोत व्यक्ति संजय कुमार गुप्ता प्रधान पाठक शास. पूर्व माध्य. शाला पालीगुड़ा एवं आरती ठाकुर शिक्षक शास. पूर्व माध्य. शाला पाण्डातराई शामिल रहे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ रायपुर व राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण संचालक राजेंद्र कुमार कटारा आईएएस ने स्रोत व्यक्तियों को उल्लास कार्यक्रम की सफलता के लिए संबोधित करते हुए कहा कि हर पढ़ा लिखा व्यक्ति स्वयंसेवी शिक्षक की भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपना अमूल्य योगदान देकर 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों को साक्षर बनाने ज्ञान दान की इस महायज्ञ में आहुति देकर जन-जन साक्षर नवभारत उल्लास कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। सहायक संचालक जे.पी.रथ ने कहा कि असक्षरों को साक्षर करने के लिए उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जन जन तक प्रचार प्रसार कर एक आंदोलन की तरह प्रत्येक व्यक्ति को इसका हिस्सा बनाते हुए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण सहायक संचालक प्रशांत कुमार पांडे ने साक्षरता क्या है, तथा क्यों जरूरी है, साक्षरता स्वयं के लिए, परिवार के लिए, समाज के लिए, समुदाय के लिए, देश के लिए क्यों महत्वपूर्ण है, इस पर अपना वक्तव्य दिए। उन्होंने उल्लास कार्यक्रम के घटक, वातावरण निर्माण, उल्लास साक्षरता केंद्र की गतिविधियों व आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा किया। राज्य साक्षरता केंद्र प्रभारी टिकेश्वर वर्मा मास्टर ट्रेनर के रूप में रायपुर जिला परियोजना अधिकारी डॉक्टर कामिनी बावनकर, डीपीओ महासमुंद रेखा राज, शर्मा प्रीति देश पांडे, धारा यादव व राज्य साक्षरता केंद्र की टीम द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल करते हुए स्रोत व्यक्तियों को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी स्रोत व्यक्तियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित पोस्ट

धमतरी में पी एम एफ एम ई प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

Chunesh Sahu

कबीरधाम कलेक्टर वर्मा स्वंय कुदाली से सड़क खोद कर की गुणवत्ता की जांच, ग्राम बटूराकछार और खडौदाखुर्द में सीसी रोड निर्माण कार्य गुणवत्ताहिन 

hindmedianews

गुरुर , पुरूर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान।  

Chunesh Sahu

रमतला पंचायत बना मनरेगा घोटाले का अड्डा: अधिकारियों की सरपरस्ती में मशीनों का खेल, मजदूरों का हक कुचला 

hindmedianews

ग्राम बम्हनी पहुंचे Sachin Tendulkar का परिवार, स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण

Sakshi Bansod

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अपील: अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें, अपनी सुरक्षा के लिए

Sakshi Bansod