
- गुण्डरदेही, 11 मार्च। गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मेलों के लिए राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष प्रस्तावित 2 लाख रुपये की राशि अभी तक वितरित नहीं हुई है। लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने चालू विधानसभा सत्र में संबंधित मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए अतिशीघ्र राशि जारी करने का निवेदन किया।डेंगारापार देवदशहरा मेला (डौण्डीलोहारा), मोहदीपाठ बाबा मेला (गुण्डरदेही), गौरय्या धाम मेला (चौरेल-पैरी), जोगी मठ मेला (चारभांठा) और नर्मदा धाम मेला (सुरसुली, डौण्डीलोहारा) जैसे दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित होने वाले इन मेलों को पर्यटन स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। पर्यटकों के आकर्षण के नाम पर यह राशि हर साल दी जानी थी, लेकिन अब तक अप्राप्त बनी हुई है।विधायक निषाद ने इसके अलावा ग्राम चौरेल में प्रस्तावित गौरय्या धाम संग्रहालय निर्माण की स्वीकृति एवं राशि जारी करने का भी आग्रह किया। स्थानीय स्तर पर इन मेलों से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
।
हिन्द मिडिया से याद राम साहू
मो, 9009338660





