hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब का अवैध विक्रय करने वाला आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

दिनांक 23/04/2026

थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम

आरोपी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

जिला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में सूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 22.04.2026 को थाना पंडरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरडोंगरी निवासी रेखू साहू अपने घर आंगन में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना पंडरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी रेखू साहू पिता रोहित साहू उम्र 29 वर्ष निवासी खैरडोंगरी थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 08 लीटर, कीमत लगभग 1600 रुपये तथा बिक्री की नगद राशि 200 रुपये जप्त किया गया।

उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में सउनि मोहनलाल खुंटे, आरक्षक अभिषेक शर्मा, विकास जांगड़े, हुकुम माथुर एवं महिला आरक्षक रत्नी मरावी का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी सतत एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगी।

संबंधित पोस्ट

धमतरी में बेखौफ चोर….मुख्य डाकघर में सेंधमारी,..हुई लाखो की चोरी..

Chunesh Sahu

आग, धुआं और कचरे के बीच भोजन तलाशती गौ माता:गौ संरक्षण के दावों पर सवाल, प्रशासनिक लापरवाही उजागर

Sakshi Bansod

योजनाबध्द तरिके से चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews

खरसिया,युवा कांग्रेस नेता एवं युवा संगठन अध्यक्ष जितेश जायसवाल ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई।

hindmedianews

Chunesh Sahu

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या

hindmedianews