hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़बालोद

देवदशहरा मेलों के लिए 2 लाख की राशि लटकी, विधायक कुंवर सिंह ने मंत्री से की मांग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

  1. गुण्डरदेही, 11 मार्च। गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मेलों के लिए राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष प्रस्तावित 2 लाख रुपये की राशि अभी तक वितरित नहीं हुई है। लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने चालू विधानसभा सत्र में संबंधित मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए अतिशीघ्र राशि जारी करने का निवेदन किया।डेंगारापार देवदशहरा मेला (डौण्डीलोहारा), मोहदीपाठ बाबा मेला (गुण्डरदेही), गौरय्या धाम मेला (चौरेल-पैरी), जोगी मठ मेला (चारभांठा) और नर्मदा धाम मेला (सुरसुली, डौण्डीलोहारा) जैसे दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित होने वाले इन मेलों को पर्यटन स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। पर्यटकों के आकर्षण के नाम पर यह राशि हर साल दी जानी थी, लेकिन अब तक अप्राप्त बनी हुई है।विधायक निषाद ने इसके अलावा ग्राम चौरेल में प्रस्तावित गौरय्या धाम संग्रहालय निर्माण की स्वीकृति एवं राशि जारी करने का भी आग्रह किया। स्थानीय स्तर पर इन मेलों से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

हिन्द मिडिया से याद राम साहू
मो, 9009338660

संबंधित पोस्ट

*युक्तियुक्तकरण पर सरकार चिंतन कर ,शिक्षक साझा मंच से बातचीत करें* सरकार,सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों को ही सरकारी नौकरी दे – पुरुषोत्तम निषाद

Chunesh Sahu

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के  डौण्डी विकासखण्ड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया,

Chunesh Sahu

*अमलीपारा घने जंगल में हुए महिला के अंधे कत्ल का केरेगांव पुलिस ने किया खुलासा*   *मृतक महिला के आरोपी पति टोमन लाल ने ही किया था पत्नी की हत्या* *आरोपी द्वारा मृतक महिला को जंगल में लेजाकर लाश छुपाने की किया था कोशिश*

Chunesh Sahu

बीरेझर में ASI की सराहनीय पहल: बच्चों को जन्मदिन पर मिला न्योता भोजन और कॉपी-पेन

Chunesh Sahu

मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

Sakshi Bansod

hindmedianews