hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

ग्राम पंचायत बारदी के सचिव रमेश शर्मा को यथावत रखने की मांग , ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा : जिला पंचायत कबीरधाम अंतर्गत कवर्धा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बारदी में विगत 4 माह पूर्व रमेश शर्मा सचिव का पदस्थापना हुआ है और उनके काम काज से पंचायत वासी काफी खुश है । पंचायत पदाधिकारी और ग्रामीणों ने सचिव रमेश कुमार शर्मा को अन्यत्र स्थानांतरित करने से नाराज होकर जिला कलेक्टर को आवेदन देने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर आवेदन दिए है ग्रामीणों ने अपने आवेदन पत्र में लिखे है कि सचिव रमेश कुमार शर्मा को पंचायत बारदी में आए महज चार माह ही हुआ है और उनका कार्य बहुत अच्छा है प्रति दिन कार्यालय खुलता है सभी योजनाओं का लाभ हम ग्रामवासी को समय पर मिल रहा है। जिला पंचायत के आदेश अनुसार रमेश शर्मा सचिव का स्थानान्तरण ग्राम पंचायत सेमो होगया है जिससे ग्राम पंचायत बारदी में समस्या होगी।  
 यथावत रखने की आवेदन इन्हे भी दिया 
 ग्राम पंचायत बारदी के पंचायत वासियों ने सचिव रमेश कुमार शर्मा को यथावत रखने के लिए मोहम्मद अकबर मंत्री छत्तीसगढ शासन , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा को दिए है और अनुरोध किए हैं कि उनके अन्यत्र स्थानांतरित होने से पंचायत वासियों को परेशानी होगी ।
इन्होंने दिए आवेदन
पंचायत सचिव रमेश कुमार शर्मा के काम काज से ग्राम वासियों में प्रसन्नता तो है ही साथ ही पंचायत पदाधिकारी भी काफी खुश है । यथावत रखने के लिए ग्राम पंचायत के उप सरपंच और कल्यानी चंद्रवंशी (पंच वार्ड नंबर 9) सरिता साहू पंच वार्ड नंबर 01, चरण चंद्रवंशी पंच वार्ड नंबर 10, दुर्गेश पंच वार्ड नंबर 07,उमा बाई पंच वार्ड नंबर 04 सहित ग्राम पंचायत बारदी लगभग सैकड़ों की संख्या में पंचायत के महिला एवम पुरुष अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर स्थानांतरण रोकने की मांग किए है ।

संबंधित पोस्ट

*आईजी, डीआईजी को देना पड़ता है कमीशन, उच्च आधिकारियों के नाम अवैध वसूली….* *थाना प्रभारी के रंगदारी वसूली मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत की तैयारी….*

Chunesh Sahu

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विशेष ग्राम सभा के माध्यम से विलेज विजन कार्य योजना का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य निरंतर

Chunesh Sahu

यादव युवा प्रकोष्ठ प्रथम कार्य समिति की बैठक संपन्न

Chunesh Sahu

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज दिनांक -11जनवरी 2026को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित दुर्गा कैफे हाउस, पचपेड़ी नाका में सम्पन्न हुआ।

Chunesh Sahu

 अवैध हाथ भट्टा निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी गिफ्तार   थाना डौण्डी लोहारा में अपराध क्रं 153/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री आ रहे है विधानसभा पंडरिया , लोगों के बीच जुड़ाव को लेकर प्रयास

hindmedianews