
पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज दिनांक -11जनवरी 2026को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित दुर्गा कैफे हाउस, पचपेड़ी नाका में सम्पन्न हुआ।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मा.सेवकदास दीवान जी की अध्यक्षता में बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।
संगठन के सभी जिले के प्रभारी विषेश ध्यान देकर जनवरी माह में ही संगठन विस्तार के कार्य को पूर्ण करने सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
विगत वर्ष संगठन की स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मा. पुरन्दर मिश्रा जी( विधायक रायपुर उत्तर) एवं रायपुर नगर निगम के महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी ने मंच से संगठन की मांग पर पत्रकार भवन हेतु स्थान सुनिश्चित करने मंच से घोषणा की गयी थी, तत्संबंध में राज्य सरकार की सहयोग से जगह सुनिश्चित कराने मा. मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात करने चर्चा की गयी।
लघु पत्र-पत्रिका से जुड़े सभी संपादक ,न्यूरो, संवाददाता एवं संगठन के ऐसे पत्रकार जिनका नाम PRO में नहीं जुड़ा है, जुड़वाने पर सहमति बनी ।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि
प्रदेश में पत्रकारों के साथ विभिन्न जगहों में घट रहे घटनाक्रम को देखते हुए अपील किया कि,आप सभी एक रहें ,नेक रहें , कहीं भी अकेले कवरेज के लिए न जावें ।
एकता मे बल है,सभी आपसी भाई चारा का परिचय देते हुए एक दूसरे के सुख दुख मे साथ साथ चलें ।
आगामी 29अप्रैल 2026 को संगठन का चतुर्थ स्थापना दिवस है,जिसे भव्यता के साथ मनाने चर्चा किया गया ।
सभी पत्रकार बंधुओं से आग्रह किया गया कि अपना अपना सदस्यता का वार्षिक रिनीवल करवाकर नवीन सदस्यता कार्ड प्राप्त कर लेवें ।
प्रदेश पदाधिकारियों के लिए 1100/-जिला-500/-ब्लाक हेतु300/-की वार्षिक
सदस्यता सहयोग राशि अनिवार्यत:
जमा कर जनवरी मे ही पूर्ण कर लेवें । इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मा.सेवकदास दीवान,मा.प्रवीण खरे, मा.दिनेश नामदेव, मा.आर .के .दास,मा.गुलाब दीवान,मा.सादिक रजा,मा.नसीम खान ने अपने विचार रखे।
बैठक मे अभय धृतलहरे,इमरान पारेख कच्ची भाई साहब,उत्तर कौशिक,गेन्ददास मानिकपुरी ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया ।
चाणक्य न्यूज के स्टेट क्वाडिनेटर नसीम खान जी को पत्रकार कल्याण महासंघ प्रदेश कार्यसमिति में शामिल कर सम्मानित किया गया ।
रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा
मो – 7771845128
7389867471





