hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़शिक्षा

जामुनपानी स्कूल में किया गया शिक्षक दिवस का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

शासकीय प्राथमिक शाला जामुनपानी संकुल केंद्र बिरकोना विकासखंड पंडरिया में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

  पंडरिया: कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.राधाकृष्णन एवं माॅं सरस्वती के तैल चित्र पर गुलाल अगरबत्ती एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। शिक्षक भुनेश्वर साहू ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने न केवल महान शिक्षाविद के रूप में ख्याति प्राप्त की, बल्कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद को भी सुशोभित किया। वे स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे।

प्रधान पाठक श्री शिव सिंह राज ने बताया कि डॉ राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के ज्ञानी, एक महान शिक्षाविद्, महान दार्शनिक, महान वक्ता होने के साथ ही विज्ञानी हिंदू विचारक भी थे। राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 वर्ष एक शिक्षक के रूप में बिताए। वह एक आदर्श शिक्षक थे।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने शिक्षकों को पेन भेंट कर शिक्षक दिवस की बधाई दी। प्रधान पाठक श्री राज सर के द्वारा शाला के सभी लड़कों को टाई एवं बेल्ट वितरण किया गया। सभी लड़कियों को पूर्व में ही श्री साहू सर के द्वारा वितरण किया जा चुका है।

इस अवसर पर शाला के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक श्री शिव सिंह राज शिक्षक भुनेश्वर साहू, शाला के सफाई कर्मचारी श्री आशाराम धुर्वे एवं रसोईया श्रीमती पुनिया बाई सहित शाला के सभी बच्चे उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

*केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने धमतरी के चटौद पीएचसी और कवर्धा शहरी पीएचसी को प्रदान किया राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र….*

Chunesh Sahu

*सेंनचुवा(सेमरा) मानस गान सम्मलेन में हिन्दू जागरण मंच ने समाज को जागृत किया*  धर्म ,सत्य , त्याग, मर्यादा की भाव और संगठित होकर ही समाज की रक्षा हो सकती है _प्रांत युवा प्रमुख 

Chunesh Sahu

नवप्रवेशित छात्रों की सहायता हेतु पण्डरिया एनएसयूआई ने लगाई हेल्प डेस्क

hindmedianews

जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ग्राम मनकी के मानस गान प्रतियोगिता सम्मेलन में की शिरकत*

Chunesh Sahu

कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली

hindmedianews

कबीरधाम जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

hindmedianews