hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

नवप्रवेशित छात्रों की सहायता हेतु पण्डरिया एनएसयूआई ने लगाई हेल्प डेस्क

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पंडरिया : इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पण्डरिया में चल रहे प्रवेश में अधिकांश छात्र छात्राएं को प्रवेश फॉर्म भरने व अन्य दस्तावेज जमा करने में परेशानी होती है। नवप्रवेषित व सीनियर छात्रों ने *एनएसयूआई छात्र नेता रवि मानिकपुरी* से इस समस्या पर चर्चा किया। तत्पश्चात मानिकपुरी ने अपने महाविद्यालय के छात्र संगठन एनएसयूआई की टीम को छात्र सहायता केंद्र लगाकर छात्रों की सहायता हेतु महाविद्यालय में बैठाया ताकि किसी भी छात्र छात्राओं को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना करना न पड़े।

छात्र सहायता केंद्र लगाने से छात्रों को बहुत राहत मिली है।

रवि मानिकपुरी ने बताया की शिक्षा से सम्बन्धित छात्रों को अगर किसी भी प्रकार की अगर समस्या होती है तो वह हमे उस समस्या को अवश्य बताये हमारा अथक प्रयास रहेगा की हम छात्रो की उन समस्याओ का समाधान कर सकें।

एनएसयूआई की टीम हमेशा से छात्रो के हित के लिए आगे आई है, और हमेशा ततपर रहेगी। 

इस वर्ष एनएसयूआई की गर्ल्स टीम भी छात्रा सहायता के लिए पण्डरिया महाविद्यालय में उपस्थित है।

किसी भी तरह से अगर जानकारी लेनी हो तो हमारी टीम के सदस्य 

महेश पात्रे,तेजस्वी,बिसेन,हरीश,सिम्मी मेहता, रानी,आरती,बालकुमारी, मनीषा,सुखदेव,कोमल,लोमस कुलदीप, प्रताप ध्रुवे,रत्नेश अमर,राकेश, इत्यादि छात्र सहायता केंद्र में उपस्थित रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

Chunesh Sahu

हसदेव अरण्य, तहसीलदार विवाद और गौधाम योजना पर भाजपा-कांग्रेस में तीखी सियासी जंग

Sakshi Bansod

इन्दौरी में विकास की नई इबारत, 2.85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन मिनी स्टेडियम, एसएलआरएम सेंटर और चौक सौंदर्यीकरण से बदलेगी नगर की तस्वीर

Sakshi Bansod

DMT BREAKING..*रेत खदानों में किस्मत आजमाने खनिज विभाग में लगी ठेकेदारों का मेला….* . *टेंडर की अंतिम तिथि आज… लॉटरी सिस्टम से होगा आबंटन..*

Chunesh Sahu

सरकारी तन्त्र के ऊपर लगा गंभीर आरोप कांग्रेस को वोट करने वनांचल के लोगों किया जा रहा मजबूर,ग्रामीणों ने दिया बयान

hindmedianews

कुसूमघटा में ताश-पत्ती पर जुआ खेल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.06 लाख रुपये जप्त

Sakshi Bansod