hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

*केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने धमतरी के चटौद पीएचसी और कवर्धा शहरी पीएचसी को प्रदान किया राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र….*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने धमतरी के चटौद पीएचसी और कवर्धा शहरी पीएचसी को प्रदान किया राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र….*

 

 

छत्तीसगढ़ रायपुर:_

 

उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले छत्तीसगढ़ के दो सरकारी अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने धमतरी जिले के चटौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कबीरधाम जिले के कवर्धा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र से नवाजा है।

 

 

 

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र हासिल करने वाले इन दोनों अस्पतालों के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने भरोसा जताया है कि ये अस्पताल आगे भी अपनी उत्कृष्टता बरकरार रखते हुए मरीजों की सेवा करेंगे और प्रदेश के दूसरे अस्पतालों के लिए नए प्रतिमान स्थापित करेंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विगत नवम्बर माह में कवर्धा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का और दिसम्बर में चटौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के मूल्यांकन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चटौद को 89.73 प्रतिशत और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कवर्धा को 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। 

 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का आठ मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री एल्मा ने फहराया राष्ट्रध्वज

Chunesh Sahu

जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान

Sakshi Bansod

कबीरधाम कलेक्टर:जल जीवन मिशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्तापूर्ण करें कार्य

hindmedianews

तेलिनसत्ती ग्राम में नशा मुक्त अभियान की शुरुआत

Chunesh Sahu

तीन इमामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…!!

Sakshi Bansod

मशाल रैली में फूटा जनआक्रोश, दुष्कर्म के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

Sakshi Bansod