hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

तेलिनसत्ती ग्राम में नशा मुक्त अभियान की शुरुआत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

तेलिनसत्ती ग्राम में नशा मुक्त अभियान की जोरदार· शुरुआततेलिनसत्ती, 24 अक्टूबर। ग्राम तेलिनसत्ती में पूरे समाज के सहयोग से “नशा मुक्त ग्राम – सर्व समाज” अभियान की शुरुआत की गई। इस पहल में ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक सुर में संकल्प लिया कि गांव को शराब, गांजा, तंबाकू और हर प्रकार के नशे से पूरी तरह मुक्त बनाया जाएगा।ग्रामवासियों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना, समाज में जागरूकता फैलाना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और एक स्वस्थ, संगठित ग्रामीण वातावरण तैयार करना है। “स्वस्थ ग्राम, सुरक्षित ग्राम, नशा मुक्त ग्राम” के नारे के साथ यह अभियान गांव के हर नागरिक तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।साहू समाज की बैठक में इस मुहिम को मजबूत बनाने के लिए कुछ कड़े सामाजिक निर्णय लिए गए। नए नियमों के अनुसार

—समाज के किसी सदस्य द्वारा शराब बेचते पाए जाने पर ₹10,000 का दंड लगाया जाएगा।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले को ₹2,100 का जुर्माना देना होगा।

सार्वजनिक स्थल पर शराब खरीदने वाले पर ₹2,500 का दंड निर्धारित किया गया है।

गांव में ताश या जुआ खेलते पकड़े जाने पर ₹2,100 का दंड लगेगा।

इन नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए प्रमुख लोगों की समिति निर्णय लेगी।

साथ ही, यदि कोई व्यक्ति वीडियो या फोटो के माध्यम से सबूत प्रस्तुत करता है तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे समाज की ओर से ₹1,001 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

ग्रामवासियों का मानना है कि यह अभियान गांव के युवाओं में सकारात्मक बदलाव लाएगा और आने वाली पीढ़ी के लिए नशा मुक्त भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

 

 

संबंधित पोस्ट

*बिजली बिल के बोझ को कम करने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना* 

Chunesh Sahu

छ ग शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला इकाई धमतरी की बैठक दिनांक 17/7/24 को कुरूद में सम्पन्न हुई

Chunesh Sahu

सनराइज पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया अपना कलात्मक प्रतिभा

hindmedianews

आम आदमी पार्टी कबीरधाम के कार्यालय पर ‘होली मिलन समारोह’ की रंगीनिया बिखरी, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कार्यकर्ता हुए शामिल

hindmedianews

युवा सेवा संघ द्वारा निकाली गई भव्य देशभक्ति व संस्कृतिक रक्षा वाहन रैली

hindmedianews

*सभापति मोनिका देवांगन के उपस्थिति में कलारतराई में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का आयोजन*

Chunesh Sahu