hindmedianews
Breaking News
अन्य

*सभापति मोनिका देवांगन के उपस्थिति में कलारतराई में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का आयोजन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*सभापति मोनिका देवांगन के उपस्थिति में कलारतराई में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का आयोजन*

 

विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कलारतराई में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को खरीफ फसल वर्ष 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व, उन्नत एवं प्रमाणित बीज चयन, जैविक खाद के उपयोग, जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन, आधुनिक खेती तकनीक तथा फसलों में कीट एवं रोग नियंत्रण के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही किसानों को फसल परिवर्तन (क्रॉप रोटेशन) के लाभों के बारे में बताते हुए कहा गया कि फसल परिवर्तन अपनाने से भूमि की उर्वरता बनी रहती है, उत्पादन में वृद्धि होती है तथा कीट एवं रोगों की संभावना कम होती है।

कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि यंत्र अनुदान योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि “किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की मेहनत और समर्पण से ही देश आत्मनिर्भर बन रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक खेती को प्रोत्साहन देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसान भाई शासन की योजनाओं का लाभ लेकर वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती को अपनाएं, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके।”

उन्होंने किसानों से खेती में नई तकनीकों एवं फसल परिवर्तन पद्धति को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे भूमि की गुणवत्ता बेहतर होगी तथा किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ बनेगी।

कार्यक्रम में सरपंच कुलदीप ध्रुव, उपसरपंच माधवेंद्र साहू, पूर्व जनपद सदस्य गोपाल साहू सहित गांव के वरिष्ठ किसान एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से खेती संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा भी की।

संबंधित पोस्ट

27% आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा ने महामहिम राज्यपाल महोदय और मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,30 वर्षों से लंबित 27% आरक्षण नहीं मिलने के कारण ओबीसी समाज में आक्रोश*

Chunesh Sahu

गुंडरदही ब्लॉक के सभी शराब भट्ठियों में चखने की दुकान है सभी जगह पर यही हाल आपको देखने को मिलेगा सिकोसा शराब भट्टी चखना के चलते किसान हुए परेशान

Chunesh Sahu

PM मोदी रचेंगे नया इतिहास: लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे, बालोद भाजपा में भारी उत्साह

Chunesh Sahu

बाढ़ की आपदा से जूझता महाराष्ट ।

hindmedianews

जिला स्तरीय एवं मतदान केंद्र स्तर पर 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ ऑनलाईन आयोजन  

hindmedianews

Chunesh Sahu