hindmedianews
Breaking News
अन्य

**कांदूल के ओम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम**   *कांदूल के ओम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम* *उच्च अंकों से उत्तीर्ण होकर विद्यार्थियों ने बढ़ाया गांव और विद्यालय का मान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

अर्जुन्दा विकासखंड के ग्राम कांदूल स्थित ओम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, गांव एवं अपने पालकों का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम इस वर्ष शानदार परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया।

 

विद्यालय की छात्रा **कुमारी डिलेश्वरी साहू पिता इन्द्रमण साहू** ने सर्वाधिक **91 प्रतिशत अंक** प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। *दूसरे स्थान में योगराज साहू पिता शीत कुमार साहू 82.50%* तीसरे स्थान में कुमारी मेघा साहू पिता दुखरण लाल 80.00% इसके अलावा अन्य कई विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 

विद्यालय प्रबंधन /संचालक दानेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि बच्चों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षिकाओं के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

 

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पालकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही बच्चों को आगे भी इसी तरह मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच पदुमलाल साहू ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के बच्चों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा बनेग।

 

साथी आप सभी ग्राम वासियों का सहयोग और मेहनत बच्चों के उज्जवल भविष्य की मजबूत न्यू है सभी ग्रामीण नागरिकों ने बच्चों को विशेष शुभकामनाएं हार्दिक बधाई प्रेषित किया

रिपोर्टर: 

हिरदे सिन्हा:7389867471

संबंधित पोस्ट

दुनियाभर के पर्यटन उद्योग पर महामारी का बुरा प्रभाव, जानें- किस देश में क्या है असर

Admin

मटिया के आदिवासी समाज ने पेश की आत्मनिर्भरता की अनूठी उपलब्धि, स्वयं के खर्च से बना रहे सामुदायिक भवन* *पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने किया भूमिपूजन*

Chunesh Sahu

जनपद सदस्य संजय बैंस ने लाखो रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत कांदुल में डोम सेट का भूमि पूजन, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Chunesh Sahu

अखिल भारतीय हहल्बा,हल्बी आदिवासी समाज द्वारा 21 वां अधिवेशन का आयोजन

Chunesh Sahu

*समृद्ध समाज की नींव है शिक्षा : तारणी चंद्राकर* *स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव हुआ आयोजित*

Chunesh Sahu