
कवर्धा : आम आदमी पार्टी कबीरधाम के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सहित छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मिठाईयां खिलाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन चंद्रवंशी, ने सभी को होली की बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। हर वर्ग आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित हैं। आम आदमी पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो सभी समाज, धर्मों को साथ लेकर चल रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।आम आदमी पार्टी भाई भतीजावाद की राजनीति नहीं करती। आम आदमी पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है।







